कोई बच्चा या भिखारी पैसे मांगे तो क्या करें ?

कोई बच्चा या भिखारी पैसे मांगे तो क्या करें ?

हमें किसी की भी धन से सहायता बहुत सोच समझकर करनी चाहिए. किसी को भी पैसे देने से पहले गहराई से विचार करें. आपके दिए हुए पैसों से कोई शराब पी सकता है, मांस खा सकता है, या जुआ खेल सकता है, अगर कोई वास्तव में जरूरतमंद है, तो आप उसे भोजन उपलब्ध करा सकते हैं. आप किसी भोजनालय से उनके लिए खाना खरीद सकते हैं. यदि किसी को ठंड लग रही है तो आप अपनी सामर्थ के अनुसार उन्हें वस्त्र दे सकते हैं.

दूसरों की मदद करने का सही तरीका

धन देने से पहले हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसका सदुपयोग होगा, ना कि दुरुपयोग. अगर आपके द्वारा दिए गए पैसों का दुरूपयोग हुआ तो आप उसे पाप के भागीदार बनेंगे, इसलिए धन देने से पहले पात्रता की जांच करना आवश्यक है, हालांकि भोजन देने के लिए पात्रता की जांच की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भोजन पानी का अधिकार सभी को है. यदि किसी को ठंड लग रही है तो वस्त्र देने में पात्रता का ध्यान न रखें. पैसे देने में हमें विशेष सावधानी रखनी चाहिए. आप कुछ सेब खरीद कर लोगों को बांट सकते हैं या कुछ समोसे खरीद कर सबको दे सकते हैं. अक्सर लोग भिक्षा में मिले धन का दुरुपयोग करते हैं, जैसे व्यसन या नशे के लिए हमें अपने पैसे से दूसरों के व्यसनों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

सच्चे जरूरतमंद की पहचान कैसे करें?

ऐसा नहीं सोचे कि कई आप धोखेबाज लोगों से बचने के प्रयास में जरूरतमंद की सहायता करने से चूक न जाए. यह न सोचे कि कोई वास्तविक जरूरतमंद आपकी नजर से छूट जाएगा. भगवान पर विश्वास रखें और उनका नाम जपे वह आपको यह समझने की शक्ति देंगे कि कौन सच्चा है और किसकी मदद करनी चाहिए.

सही व्यक्ति की पहचान में भगवान आपकी सहायता करेंगे. आप भगवान से प्रार्थना करें कि जब भी किसी को सहायता की आवश्यकता हो तो वह आपको संकेत दे. यदि आप भगवान को साक्षी मानकर लोगों की मदद करेंगे तो धोखा होने की संभावना नहीं रहेगी. प्रभु आपको यह समझने में मदद करेंगे कि कौन सही है और कौन धोखेबाज।

महाराज जी की वेबसाइट bhajanmarg.com से लिया गया.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    X का सेफ हार्बर खतरे में: सोशल मीडिया आज़ादी और सख्त कानून की बड़ी जंग

    X का सेफ हार्बर खतरे में: सोशल मीडिया आज़ादी और सख्त कानून की बड़ी जंग

    वर्ल्ड टूर वाला “पागलपन” – जेन Z की नई दीवानगी

    वर्ल्ड टूर वाला “पागलपन” – जेन Z की नई दीवानगी

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    ऑनलाइन शॉपिंग में Pay Later का खेल: फायदा या कर्ज़ का जाल?

    ऑनलाइन शॉपिंग में Pay Later का खेल: फायदा या कर्ज़ का जाल?