प्रश्न-गर्भस्त्राव, गर्भपात और भ्रूण हत्या-इन तीनों में क्या अंतर है ? (EN)

प्रश्न-गर्भस्त्राव, गर्भपात और भ्रूण हत्या-इन तीनों में क्या अंतर है ?

उत्तर-गर्भ में जीव का शरीर बनना शुरू होने से पहले ही रज-वीर्य गिर जाए तो उसको ‘गर्भस्त्राव‘ कहते है। जब गर्भ में शरीर बनना शुरू हो जाए तब उसको गिरा देना, ‘गर्भपात‘ कहलाता है। जब गर्भ में स्थित जीव के हाथ, पांव, मस्तक आदि अंग निकल आते हैं और यह बच्चा है या बच्ची-इसका भेद स्पष्ट होने लगता है, तब उसको गिरा देना ‘भ्रूण हत्या‘ कहलाती है। गर्भस्त्राव, गर्भपात और भ्रूण हत्या-इन तीनों को किसी भी तरह से करने पर महापाप लगता है। हां, अपने-आप गर्भ गिर जाय तो उसका पाप नहीं लगता। जैसे, संसार में बहुत से जीव अपने-आप मर जाते हैं पर उसका पाप हमें नहीं लगता; क्योंकि हम उनको मारा भी नहीं और मारने की इच्छा भी नहीं की।

यह लेख गीता प्रेस की मशहूर पुस्तक “गृहस्थ कैसे रहे ?” से लिया गया है. पुस्तक में विचार स्वामी रामसुखदास जी के है. एक गृहस्थ के लिए यह पुस्तक बहुत मददगार है, गीता प्रेस की वेबसाइट से यह पुस्तक ली जा सकती है. अमेजन और फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट पर भी चेक कर सकते है.

स्वामी रामसुखदास जी का जन्म वि.सं.१९६० (ई.स.१९०४) में राजस्थानके नागौर जिलेके छोटेसे गाँवमें हुआ था और उनकी माताजीने ४ वर्षकी अवस्थामें ही उनको सन्तोंकी शरणमें दे दिया था, आपने सदा परिव्राजक रूपमें सदा गाँव-गाँव, शहरोंमें भ्रमण करते हुए गीताजीका ज्ञान जन-जन तक पहुँचाया और साधु-समाजके लिए एक आदर्श स्थापित किया कि साधु-जीवन कैसे त्यागमय, अपरिग्रही, अनिकेत और जल-कमलवत् होना चाहिए और सदा एक-एक क्षणका सदुपयोग करके लोगोंको अपनेमें न लगाकर सदा भगवान्‌में लगाकर; कोई आश्रम, शिष्य न बनाकर और सदा अमानी रहकर, दूसरोकों मान देकर; द्रव्य-संग्रह, व्यक्तिपूजासे सदा कोसों दूर रहकर अपने चित्रकी कोई पूजा न करवाकर लोग भगवान्‌में लगें ऐसा आदर्श स्थापित कर गंगातट, स्वर्गाश्रम, हृषिकेशमें आषाढ़ कृष्ण द्वादशी वि.सं.२०६२ (दि. ३.७.२००५) ब्राह्ममुहूर्तमें भगवद्-धाम पधारें । सन्त कभी अपनेको शरीर मानते ही नहीं, शरीर सदा मृत्युमें रहता है और मैं सदा अमरत्वमें रहता हूँ‒यह उनका अनुभव होता है । वे सदा अपने कल्याणकारी प्रवचन द्वारा सदा हमारे साथ हैं । सन्तोंका जीवन उनके विचार ही होते हैं ।

  • Related Posts

    न सोना, न क्रिप्टो न सोना, न क्रिप्टो – फाइनेंशियल प्लानर के साथ जीतिए इस असली बाजीगर सेक्टर में

    भारत का healthcare सेक्टर अगले कई दशकों तक तेज़ और स्थिर ग्रोथ दे सकता है, लेकिन सीधे शेयर खरीदकर नहीं, बल्कि अच्छे healthcare म्यूचुअल फंड्स के ज़रिये, किसी सेबी-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल…

    Continue reading
    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रॉपर्टी में तेजी का फायदा REITs के जरिये रेगुलर इनकम का मौका

    प्रॉपर्टी में तेजी का फायदा REITs के जरिये रेगुलर इनकम  का मौका

    क्या भगवान को भजन समर्पित करने से उसका ब्याज भी मिलेगा? Bhajan Marg

    क्या भगवान को भजन समर्पित करने से उसका ब्याज भी मिलेगा? Bhajan Marg

    2026 में लाखों कमाने वाली स्किल्स : Ankur Warikoo

    2026 में लाखों कमाने वाली स्किल्स : Ankur Warikoo

    इस भक्त ने भोजन क्यों त्याग दिया? गौमाता के लिए अद्भुत त्याग की भावनात्मक कथा

    इस भक्त ने भोजन क्यों त्याग दिया? गौमाता के लिए अद्भुत त्याग की भावनात्मक कथा

    कुछ लोग पूजा पाठ नहीं करते फिर भी सफल क्यों हैं – प्रेमानंद जी महाराज का भजन मार्ग उपदेश

    कुछ लोग पूजा पाठ नहीं करते फिर भी सफल क्यों हैं – प्रेमानंद जी महाराज का भजन मार्ग उपदेश

    गजेन्द्र कोठारी कौन हैं और उनकी 100 करोड़ वाली सोच क्या है?

    गजेन्द्र कोठारी कौन हैं और उनकी 100 करोड़ वाली सोच क्या है?