अमेरिकन लाइफस्टाइल छोड़े, वहां तो सरकार पेंशन देती है, यहाँ खुद ही जुटना होगा: विजय केडिया

ECONOMICS TIME HINDI

दिग्गज निवेशक विजय केडिया अक्सर निवेश की टिप्स देते रहते हैं. अब हाल ही में उन्होंने बचत और निवेश की आदतों को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी. उनका कहना है कि या तो आप विलासिता वाली युवावस्था जी सकते हैं या फिर विलासिता वाला बुढ़ापा. केवल बड़ी आय से ही धनवान नहीं बना जा सकता. आपके लाखों की सैलरी आपको करोड़पति नहीं बना सकती, बल्कि आपकी लाखों की बचत आपको करोड़पति बन सकती हैं. इतना ही नहीं भारतीय युवाओं को उन्होंने अमेरिकी उपभोक्तावादी आदतों को अपनाने के खतरों के बारे में भी चेतावनी दी.

50000 रुपये बचाकर बन सकते हैं करोड़पति: विजय केडिया

एक बहुत ही साधारण उदाहरण के जरिए विजय केडिया ने यह बताया कि कैसे छोटी राशि से नियमित बचत और निवेश करके आप लॉन्ग टर्म में बड़ी संपत्ति बना सकते हैं. जानते हैं विजय केडिया के निवेश के टिप्स,-

1. बचत और निवेश

दिग्गज निवेशक विजय केडिया का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति हर साल 50000 रुपये बचाकर म्युचुअल फंड में निवेश करता है. इस निवेश पर यदि उसे 12% की दर से ब्याज मिलता है. तो लगभग 20 सालों में यह राशि 5 करोड रुपए तक हो जाएगी. इसमें कंपाउंड इंटरेस्ट का जादू दिखाता है.

2. अनावश्यक खर्चों पर रोक

युवाओं को विजय केडिया ने अनावश्यक खर्चो जैसे पार्टी, फैशन और ब्रांडेड सामानों पर ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी है. उनका कहना है कि जितना संभव हो उतना पैसा बचाना चाहिए. आप अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा बचाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं.

3. लॉन्ग टर्म के लिए विचार करें

विजय केडिया का कहना है कि या तो आप युवावस्था में ऐशोआराम की जिंदगी जी सकते हैं या फिर बुढ़ापे में ऐशोआराम की जिंदगी जी सकते हैं. तात्कालिक सुखों के बजाय भविष्य के वित्तीय सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

4. म्युचुअल फंड है निवेश का बेहतर

विजय केडिया का कहना है कि ऐसे लोग जो सीधे शेयर बाजार में पैसा नहीं लगाना चाहते हैं उनके लिए म्यूचुअल फंड एक सुरक्षित और प्रभावी निवेश का विकल्प है. इसमें लॉन्ग टर्म में जोखिम कम और रिटर्न बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है.

5. अमेरिकियों की आदत पर चेतावनी

दिग्गज निवेशक का कहना है कि अमेरिका के ज्यादातर लोग आज जियो कल की चिंता मत करो, की मानसिकता पर चलते हैं. लेकिन इसकी दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने आलोचना की. उनका मानना है कि इसी मानसिकता के कारण अमेरिकी व्यक्तियों में खराब वित्तीय आदतें जन्मी है. ऐसे लगभग 40% अमेरिकी है जिनके पास इमरजेंसी फंड भी नहीं है. वहां कई लोग बीती संकट का सामना करते हैं.

6. भारत और अमेरिका की तुलना

विजय केडिया का कहना है कि अमेरिका में लोग भले ही आज जिओ कल की चिंता मत करो की मानसिकता पर चलते हैं. लेकिन वहां पर मजबूत सरकारी सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था है. जैसा भारत में नहीं है. इसीलिए आपको अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहिए. अमेरिका की उपभोक्तावादी आदतों के कारण भारतीय निवेशकों को खतरा हो सकता है. ब्रांडेड और लग्जरी लाइफ़स्टाइल के चक्कर में युवा अधिक खर्च कर रहे हैं. जिसके कारण उनके लिए वित्तीय अनुशासन मुश्किल हो रहा है.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “NAMASTE योजना: आंकड़ों की चमक बनाम सफाई कर्मियों की हकीकत”

    “NAMASTE योजना: आंकड़ों की चमक बनाम सफाई कर्मियों की हकीकत”

    एफ़टीआईआई–एनएफ़एआई समर फ़िल्म अप्रिसिएशन कोर्स: सिनेमा को समझने का बेहतरीन मौका

    एफ़टीआईआई–एनएफ़एआई समर फ़िल्म अप्रिसिएशन कोर्स: सिनेमा को समझने का बेहतरीन मौका

    RBI के नए Auto-Debit नियम: फायदे कम, नुकसान ज़्यादा?

    RBI के नए Auto-Debit नियम: फायदे कम, नुकसान ज़्यादा?

    इंजीनियरिंग–मेडिकल की JEE–NEET रेस: प्रेशर, महंगी फीस, बेरोजगारी और उम्मीद की सच्ची कहानी

    इंजीनियरिंग–मेडिकल की JEE–NEET रेस: प्रेशर, महंगी फीस, बेरोजगारी और उम्मीद की सच्ची कहानी

    नोएडा के मज़दूर, महंगा गैस सिलेंडर और फ्री अनाज योजना की सच्चाई

    नोएडा के मज़दूर, महंगा गैस सिलेंडर और फ्री अनाज योजना की सच्चाई

    म्यूचुअल फंड से जेनरेशनल वेल्थ: क्या वाकई अगली पीढ़ियों का भविष्य बदल सकता है?

    म्यूचुअल फंड से जेनरेशनल वेल्थ: क्या वाकई अगली पीढ़ियों का भविष्य बदल सकता है?