अगर माता-पिता पुत्र के साथ कठोरता का बर्ताव करें; पक्षपात करें तो उस पुत्रको क्या करना चाहिये ? (EN)

प्रश्न – अगर माता-पिता पुत्र के साथ कठोरता का बर्ताव करें; पक्षपात करें तो उस पुत्रको क्या करना चाहिये ?

उत्तर-उस पुत्रको माँ-बापका कर्तव्य नहीं देखना चाहिये उसको तो अपना ही कर्तव्य देखना चाहिये और माँ-बापक दै उत्साहपूर्वक विशेषतासे सेवा करनी चाहिये। रामचरितमानसःचे तो हरेकके लिये कहा गया है- ‘मंद करत जो करइ भलाई’ (५।४१।७)।

अगर माता-पिता पुत्रका आदर करते हैं तो आदरमें पुत्रक सेवा खर्च हो जाती है, बिक जाती है। परन्तु वे आदर न करने पुत्रका निरादर करते हैं तो पुत्रकी सेवा पूरी रह जाती है, खर्च नहो होती। वे कष्ट देते हैं तो उससे पुत्रकी शुद्धि होती है, सहनशीलत बढ़ती है, तप बढ़ता है, महत्त्व बढ़ता है। अतः माता-पिताके दिये हुए कष्टको परम तप समझकर प्रसन्नतासे सहना चाहिये और यह समझना चाहिये कि ‘मेरेपर माँ-बापकी बड़ी कृपा है, जिससे मे सेवाका किंचिन्मात्र भी व्यय न होकर मेरेको शुद्ध सेवा, शुद्ध तपश्चर्याका लाभ मिल रहा है! ऐसा अवसर तो किस भाग्यशालीको ही मिलता है और मेरा यह अहोभाग्य है कि माता- पिता मेरी सेवा स्वीकार कर रहे हैं!’ अगर वे सेवा स्वीकारप भी करें तो भी पुत्रका काम तो उनकी सेवा करना ही है। सेवामे कोई कमी, त्रुटि मालूम दे तो उसको तत्काल सुधार देना चाहिये और सेवामें ही तत्पर रहना चाहिये।

जो पुत्र धन, जमीन, मकान आदि पानेकी आशासे माँ- बापकी सेवा करता है, वह वास्तवमें धन आदिकी ही सेवा करता है, माँ-बापकी नहीं। पुत्रको तो केवल सेवाका ही सम्बन्ध रखना चाहिये। उसको माता-पितासे यही कहना चाहिये कि आपके पास जो धन-सम्पत्ति हो वह चाहे मेरे भाईको दे दो, चाहे बहनको दे दो, जिसको आप चाहो, उसको दे दो, पर सेवा मेरेसे लो। माता-पिता हमारेसे सेवा ले लें-इसीमें उनकी कृपा माने।

यह लेख गीता प्रेस की मशहूर पुस्तक “गृहस्थ कैसे रहे ?” से लिया गया है. पुस्तक में विचार स्वामी रामसुख जी के है. एक गृहस्थ के लिए यह पुस्तक बहुत मददगार है, गीता प्रेस की वेबसाइट से यह पुस्तक ली जा सकती है. अमेजन और फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट पर भी चेक कर सकते है.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किन्नर कौन होते हैं? जन्म, शरीर, स्वास्थ्य, परंपरा और कानून की पूरी जानकारी

    किन्नर कौन होते हैं? जन्म, शरीर, स्वास्थ्य, परंपरा और कानून की पूरी जानकारी

    क्या पीएम मोदी की सलाह पर अमल करेंगे लोग? बिना आध्यात्मिक संयम के कैसे संभव है यह बदलाव

    क्या पीएम मोदी की सलाह पर अमल करेंगे लोग? बिना आध्यात्मिक संयम के कैसे संभव है यह बदलाव

    11 करोड़ क्रिप्टो में, सिर्फ 5 करोड़ म्यूच्यूअल फण्ड में, क्या भारत जुआ खेल रहा है?

    11 करोड़ क्रिप्टो में, सिर्फ 5 करोड़ म्यूच्यूअल फण्ड में, क्या  भारत जुआ खेल रहा है?

    इतनी समस्याओं के बावजूद बीजेपी क्यों जीतती रहती है? एक ज़मीनी विश्लेषण

    इतनी समस्याओं के बावजूद बीजेपी क्यों जीतती रहती है? एक ज़मीनी विश्लेषण

    बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करना क्या ज्यादा सेफ है ?

    बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करना क्या ज्यादा सेफ है ?

    शराब : थोड़ी” से शुरू हुआ शौक कब “रोज़ाना” और फिर “लत” में बदल गया Gen Z को पता ही नहीं चल रहा

    शराब : थोड़ी” से शुरू हुआ शौक कब “रोज़ाना” और फिर “लत” में बदल गया Gen Z को पता ही नहीं चल रहा