यदि सभी मनुष्य अपने- आपको अलग-अलग सुधार लें तो सभी सुधर जायँ -प्रथम माला (EN)

यदि सभी मनुष्य अपने- आपको अलग-अलग सुधार लें तो सभी सुधर जायँ

आदरणीय परम पूज्य श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार जी की लाभदायक पुस्तक ‘सत्संग के बिखरे मोती ‘

६०-व्यष्टिके समूहका नाम समष्टि है। यदि सभी मनुष्य अपने- आपको अलग-अलग सुधार लें तो सभी सुधर जायँ।

६१-अपना सुधार चाहनेवालेको, उन्नतिशीलको यह नहीं देखना चाहिये कि दूसरा ठीक हो, दूसरे सुधरें, तब मैं भी सुधरूँ। उसे तो अपना सुधार आरम्भ ही कर देना चाहिये। अपना सुधार अपने ही द्वारा होगा।

‘उद्धरेदात्मनाऽऽत्मानं

नात्मानमवसादयेत् ।’

६२-यह समय ही कलियुगका है, मन अच्छी बात तो जल्द ग्रहण नहीं करना चाहता। बुरीको बहुत जल्दी ग्रहण कर लेता है।

६३-इस कलियुगमें वस्तुतः अच्छी बात मिलती भी बहुत कम है। कहीं मिल भी जाती है तो ग्रहण नहीं होती। ग्रहण नहीं होनेमें कारण है अन्तरका मल।

६४-अन्तरके मलको नाश करनेके लिये भगवन्नामसे बढ़कर दूसरा सुलभ साधन है ही नहीं। स्त्री, बच्चे, बूढ़े सभी भगवान्‌का नाम बड़े प्रेमसे ले सकते हैं।

६५-भगवान्‌के नाममें श्रद्धा नहीं हो, प्रेम नहीं हो तो दूसरेके कहनेसे ही लेना आरम्भ कर दें। अच्छा क्या हानि है, नाम लिया करेंगे; इसी भावसे लें। आदत डाल लें, फिर काम होगा ही; क्योंकि भगवन्नाममें वस्तुशक्ति ही ऐसी है, पाप नाश करनेकी स्वाभाविक शक्ति ऐसी है कि जीभपर नाम आते ही वह मलका नाश करेगा ही।

६६-भगवन्नाम पापोंका नाश करके ही शान्त नहीं हो जाता। पापका नाश करनेके बाद हृदयमें ज्ञानकी ज्योति पैदा करता है, ज्ञानके बाद भगवान्के प्रति प्रेम उत्पन्न करता है। यह हुआ कि फिर स्वयं नामी खिंच आते हैं।

६७-भगवान्‌के नाम, स्वरूप, लीला, धाममें अन्तर नहीं है। ये सब भगवत्स्वरूप ही हैं।

६८-नाम भगवान्‌को हमारी ओर खींचता है और हमें भगवान्‌की ओर ले जाता है-दोनों ही काम करता है।

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    X का सेफ हार्बर खतरे में: सोशल मीडिया आज़ादी और सख्त कानून की बड़ी जंग

    X का सेफ हार्बर खतरे में: सोशल मीडिया आज़ादी और सख्त कानून की बड़ी जंग

    वर्ल्ड टूर वाला “पागलपन” – जेन Z की नई दीवानगी

    वर्ल्ड टूर वाला “पागलपन” – जेन Z की नई दीवानगी

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    ऑनलाइन शॉपिंग में Pay Later का खेल: फायदा या कर्ज़ का जाल?

    ऑनलाइन शॉपिंग में Pay Later का खेल: फायदा या कर्ज़ का जाल?