गृहस्थ में काम-धंधा करते हुए जो हिंसा होती है, उससे छुटकारा कैसे हो? (EN)

प्रश्न- गृहस्थ में काम-धंधा करते हुए जो हिंसा होती है, उससे छुटकारा कैसे हो?

उत्तर-गृहस्थमें रोज ये पाँच हिंसाएँ होती हैं- (१) जहाँ रसोई बनती है, वहाँ आग में चींटी आदि छोटे-छोटे जीव मरते हैं, लकड़ियों में रहनेवाले जीव मरते हैं, आदि। (२) जहाँ जल रखते हैं, वहाँ घड़ा इधर-उधर करने आदिसे भी जीव मरते हैं। (३) झाड़ू लगाते समय बहुत-से जीव मरते हैं। (४) चक्की में अनाज पीसते समय भी बहुत-से जीव पीसे जाते हैं। (५) ऊखल में चावल आदि कूटते समय भी जीव मरते हैं। इन हिंसाओंसे छूटनेके लिये गृहस्थ को प्रतिदिन बलिवैश्वदेव, पंचमहायज्ञ करना चाहिये। जो सर्वथा भगवान के ही शरण हो जाता है, उसको यह हिंसा नहीं लगती। वह सम्पूर्ण पापों से मुक्त हो जाता है.

प्रश्न- हम चक्की नहीं चलाते, धान नहीं कूटते तो हमें हिंसा नहीं लगेगी ?

उत्तर-आप पीसा हुआ आटा, कूटा हुआ धान अपने काममें लेते हैं तो उस आटेको पीसने में, धान को कूटनेमें जो हिंसा हुई है, वह आपको लगेगी ही।

यह लेख गीता प्रेस की मशहूर पुस्तक “गृहस्थ कैसे रहे ?” से लिया गया है. पुस्तक में विचार स्वामी रामसुख जी के है. एक गृहस्थ के लिए यह पुस्तक बहुत मददगार है, गीता प्रेस की वेबसाइट से यह पुस्तक ली जा सकती है. अमेजन और फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट पर भी चेक कर सकते है.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर का मर्डर: क्या अध्यात्म से दूर होता इंसान सच में राक्षस बनता जा रहा है?

    प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर का मर्डर: क्या अध्यात्म से दूर होता इंसान सच में राक्षस बनता जा रहा है?

    क्यों फ्लैट के प्रॉफिट पर हम झूमते हैं, लेकिन म्यूचुअल फंड और SIP से दूर भागते हैं?

    क्यों फ्लैट के प्रॉफिट पर हम झूमते हैं, लेकिन म्यूचुअल फंड और SIP से दूर भागते हैं?

    लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसा: अब हर माता–पिता को अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए

    लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसा: अब हर माता–पिता को अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए

    एनएसई के 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स: क्या निवेशकों का जोखिम बढ़ रहा है?

    एनएसई के 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स: क्या निवेशकों का जोखिम बढ़ रहा है?

    कार चलाने से बेहतर है पब्लिक ट्रांसपोर्ट? मेरा अनुभव

    कार चलाने से बेहतर है पब्लिक ट्रांसपोर्ट? मेरा अनुभव

    मकान खाली कराने की कानूनी प्रक्रिया: नोटिस, बेदखली का मुकदमा और 2026 के नए रेंट नियमों की चेकलिस्ट

    मकान खाली कराने की कानूनी प्रक्रिया: नोटिस, बेदखली का मुकदमा और 2026 के नए रेंट नियमों की चेकलिस्ट