पूज्य महाराज जी के दर्शन कब और कैसे प्राप्त होंगे ?

पूज्य महाराज जी के दर्शन कब और कैसे प्राप्त होंगे ?

पूज्य महाराज जी के दर्शन आप प्रात: कालीन सत्संग, श्रृंगार कीर्तन / वाणी पाठ या एकान्तिक वार्तालाप के टोकन लेकर प्राप्त कर सकते हैं. टोकन बिलकुल निशुल्क हैं. टोकन ऑनलाइन या किसी अन्य स्थान पर उपलब्ध नहीं है, इन्हें केवल राधा केलि कुञ्ज वृन्दावन से ही प्राप्त किया जा सकता है. टोकनों की विस्तृत जानकारी नीचे के प्रश्नों में दी गई है.

प्रात: कालीन सत्संग (प्रात: 3 बजे से ) व श्रृंगार कीर्तन / वाणी पाठ (सुबह 7 बजे से ) में हाल प्रवेश पाने के लिए क्या करना होगा?

इसके लिए आपको एक दिन पहले ‘श्री हित राधा केलि कुञ्ज’ संत निवास में आकर रजिस्टर में नाम लिखाना अनिवार्य है. नाम प्रतिदिन सुभ 3:30 बजे के बाद लिखे जाते है. सत्संग हाल में सीमित जगह व बहुत से वृन्दावन वासी विरक्त व गृहस्थ परिकर को देखते हुए सीमित ही नाम लिखे जाते हैं.

एकान्तिक वार्तालाप में प्रवेश पाने के लिए क्या करना होगा ?

सीमित जगह होने के कारण व पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को देखते हुए कुछ ही नाम एकांतिक वार्तालाप के लिए लिखे जाते हैं. एकांतिक वार्तालाप में प्रवेश पाने के लिए आपको ‘श्री हित राधा केली कुंज’ संत निवास में आकर नाम लिखवाना अनिवार्य है. नाम प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे के बाद लिखे जाते हैं. एकांतिक वार्तालाप के लिए आपका प्रश्न भागवतिक होना अनिवार्य है. उस प्रश्न को सेवा में उपस्थित संतों द्वारा प्रमाणित होने पर ही प्रवेश प्राप्त होगा (इसलिए जरूरी नहीं है कि प्रतीक्षा के बाद भी आपको प्रवेश मिले).

नोट: यह जानकारी राधा केलि कुञ्ज Radha keli kunj मोबाइल एप में FAQ यानि अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न सेक्शन से ली गई है. महाराज जी के दर्शन का समय मौसम और ऋतु आदि कारणों से बदलता भी रहता है. इसलिए आप जाने से पहले मोबाइल एप में जरुर चेक करे. कई बार जानकारी अपडेट भी नहीं होती. इसलिए आप दर्शन से एक दिन पहले योजना बनाकार श्री हित राधा केलि कुञ्ज, वृन्दावन परिक्रमा मार्ग, वराह घाट, भक्तिवेदांत अस्पताल के सामने, वृन्दावन- 281121, उत्तर प्रदेश से सम्पर्क कर सकते हैं.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड