जो भी परिस्थिति उत्पन्न हो, उसमें हम श्रीकृष्ण को लाकर बैठा दें Whatever situation arises, let us bring Shri Krishna in it

जो भी परिस्थिति उत्पन्न हो, उसमें हम श्रीकृष्ण को लाकर बैठा दें

यह लेख परम पूज्य श्री राधा बाबा (स्वामी चक्रधर जी महाराज) की पुस्तक ‘आस्तिकता की आधार-शिलाएं’ से लिया गया है.

जो भी परिस्थिति उत्पन्न हो, उसमें हम श्रीकृष्ण को लाकर बैठा दें और उन पर ही उस परिस्थिति का भार सौंप दें. तो परिणाम यह होगा कि उस परिस्थिति में यथोचित प्रकाश अवश्य-अवश्य-अवश्य-अवश्य मिल जाएगा. यानी कि श्रीकृष्ण की अनंत अपरिसीम कृप्या हमें अपनी ओर खींच रही है, इसका अनुभव भी हो जाएगा और साथ ही उस परिस्थिति का भी सुंदर समाधान अवश्य प्राप्त हो जाएगा. नहीं होता है, तो उसका विनम्र उत्तर यही है कि हम श्रीकृष्ण को बीच में ले ही नहीं आते हैं.

कोई भी विषम परिस्थिति हमारे सामने उपस्थित हुई हो, यदि सचमुच-सचमुच हम श्रीकृष्ण को बीच में ला रहे हों. तो उसका परिणाम यह निश्चित होगा कि उस परिस्थिति की तो हमें विस्मृति (भूल) हो ही जायगी, साथ ही मन, बुद्धि, चित्त में मात्र श्री कृष्ण का ही अस्तित्व छा जाएगा और थोड़ी देर बाद- हो सकता है कि एक दिन बाद, दो दिन बाद-हमारा जब उसकी और से मन हटेगा तो हमें भान यह होगा कि उस परिस्थिति का समाधान बड़े सुंदर ढंग से हो गया और साथ ही यह भान हो जाएगा कि सचमुच-सचमुच श्रीकृष्ण हमें अपनी ओर खींच रहे हैं.

किन्तु होता है सर्वथा इसके विपरीत. हम तो दिन रात परिस्थिति के चिन्तन में, तज्जनित ( उसके द्वारा उत्पन्न की हुई ) व्याकुलता में अपना समय बिता देते हैं कि ‘अरे अबतक नहीं हुआ. कैसे क्या होगा?’ मानो भगवान को ज्ञान ही नहीं है कि कब, क्या, कैसे करना चाहिए? यहाँ तो सरल विश्वास के साथ जब एक बार कह दिया तो दूसरी बार कहने कि आवश्यकता ही नहीं है. हमारा मन केन्द्रित हो जाना चाहिए, केवल उनकी ओर, जिसको भार सौंप दिया, वह जाने. हम क्यों चिंता करें. बिगड़े या बने, हमें क्या मतलब ? यह नितांत सत्य है कि आजतक जो अपना भार श्रीकृष्ण पर छोड़ गया है, छोड़ चूका है, उसको उस दरबार से कभी निराशा नहीं मिली है, नहीं मिली है, नहीं मिली है, नहीं मिलेगी, नहीं मिलेगी, नहीं मिलेगी. निराशा तो उसे ही मिलती है, मिलती है और मिलेगी, मिलेगी, जो भगवान पर न छोड़कर उस परिस्थिति अपना मन केन्द्रित किये हुए है और झूठ-मूठ कह रहा है कि ‘मैंने अपना सब भार भगवान पर छोड़ रखा है.’

  • Related Posts

    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading
    किशोरों के घर से भागने की समस्या: कारण, रोकथाम और माता-पिता की भूमिका

    कई किशोर अपने घर से भाग जाते हैं और कभी-कभी घर का पैसा भी लेकर दोस्तों के साथ भागते हैं, जिससे परिवार को गहरा आघात पहुंचता है। इस तरह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ड्यूटी पर मोबाइल का धमाल: एम्प्लोई की आदत, मालिक की परेशानी और समाधान का रास्ता

    ड्यूटी पर मोबाइल का धमाल: एम्प्लोई की आदत, मालिक की परेशानी और समाधान का रास्ता

    विदेशों में गीता प्रेस की किताबें इतनी महंगी क्यों?

    विदेशों में गीता प्रेस की किताबें इतनी महंगी क्यों?

    Mobile में सामने गलत दृश्य आता है तो ना चाहते हुए भी देख लेती हूँ !

    Mobile में सामने गलत दृश्य आता है तो ना चाहते हुए भी देख लेती हूँ !

    मकर संक्रांति 2026 पर ज़्यादा कन्फ्यूज़न, 14 जनवरी को मनाया जाए या 15 जनवरी को।

    मकर संक्रांति 2026 पर ज़्यादा कन्फ्यूज़न, 14 जनवरी को मनाया जाए या 15 जनवरी को।

    लोहड़ी में कब करे पूजा? दूल्हा भट्टी वाला कौन है ?

    दिल्ली के आली गाँव में चले बुलडोजर से सीखने और म्यूच्यूअल फंड को समझने की जरुरत

    दिल्ली के आली गाँव में चले बुलडोजर से सीखने और  म्यूच्यूअल फंड को समझने की जरुरत