क्या ब्रह्मा, विष्णु और महेश से भी कोई उच्च सत्ता है? (EN)

प्रश्न:”महाराज जी, श्री रामचरितमानस में लिखा है कि जब शत्रूपा जी और मनु जी ने तपस्या की थी, तो ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों आए थे। मनु जी ने पूछा कि आप तीनों में से बड़ी कोई सत्ता नहीं है जो आप तीनों को चलाती हो? तो क्या वह परम शक्ति प्रभु राम जी थे?”उत्तर (श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज):
“हाँ, भगवान के एक अंश से ही त्रिगुणात्मक भगवान का स्वरूप प्रकट हुआ है, जो त्रिगुणात्मक माया का संचालन करने के लिए रजोगुण ब्रह्मा, सतोगुण विष्णु, तमोगुण भगवान शिव – ये तीन गुणों का विकास हुआ। रजोगुण सृजन, सतोगुण पालन, तमोगुण विनाश। लेकिन इन तीनों से परे जो अवतारी हैं, जो सबके अंशी हैं, वही भगवान श्री राम हैं, वही भगवान श्री कृष्ण हैं। ये अंश रूप में तीनों देवता अपना-अपना कार्य करते हैं – ब्रह्मा, विष्णु और महेश। जब उन्होंने (शत्रूपा जी और मनु जी ) इनको स्वीकार नहीं किया, इनसे कोई वरदान नहीं चाहा, जब भगवान प्रकट हुए, तब (शत्रूपा जी और मनु जी ने) कहा – ‘मैं आप जैसा पुत्र चाहता हूँ।’ तो कहा – ‘मेरे जैसा तो मैं ही हूँ।’ भगवान ने उत्तर भी दिया कि ‘मेरे जैसा तो सिर्फ मैं हूँ, तो मैं ही तुम्हारा पुत्र बनकर प्रकट होऊँगा।’
तो वही अरूप, वही निराकार, विप्रधेनु, सुर, संत हित लीन मनुज अवतार – वही निराकार आकार धारण करता है, वही अरूप रूप धारण करता है, और बाल स्वरूप होकर के कौशल्या जी की गोद में, जो समस्त सृजनकर्ताओं का सृजन करता है, वो प्रभु है, वो सच्चिदानंद भगवान राम, वो सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण हैं।”

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या टू-व्हीलर से लोगों को दूरी बनानी चाहिए?

    क्या टू-व्हीलर से लोगों को दूरी बनानी चाहिए?

    10वीं का बच्चा, दिल पढ़ाई में नहीं

    10वीं का बच्चा, दिल पढ़ाई में नहीं

    झुग्गी में रहने वाला 10,000 कमाने वाले का बच्चा कैसे “बड़ा आदमी” बन सकता है?

    झुग्गी में रहने वाला 10,000 कमाने वाले का बच्चा कैसे “बड़ा आदमी” बन सकता है?

    टीनेजर्स की मस्ती को मोदी सरकार क्या हैंडल कर लेंगी ?

    टीनेजर्स की मस्ती को मोदी सरकार क्या हैंडल कर लेंगी ?

    14 साल की SIP से 5 करोड़ का सफर: राहुल जैन की कम्पाउंडिंग वाली सफलता की कहानी

    14 साल की SIP से 5 करोड़ का सफर: राहुल जैन की कम्पाउंडिंग वाली सफलता की कहानी

    मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ

    मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ