त्यौहार के दिन अगर कोई मर जाता है तो क्या कभी वो त्यौहार नहीं मना सकते ? महाराज जी ने दिया जवाब

त्यौहार के दिन अगर कोई मर जाता है तो क्या कभी वो त्यौहार नहीं मना सकते ? महाराज जी ने दिया जवाब

महाराज जी से सवाल किया गया कि महाराज जी मेरे परिवार में एकादशी के दिन किसी सदस्य की मृत्यु हो गई थी, मुझे पंडित जी ने कहा था कि मैं एकादशी नहीं कर सकती और ना ही उद्यापन कर सकती हूँ.

महाराज जी ने कहा, नहीं, ऐसा नहीं है कि कभी आप एकादशी नहीं रख सकती. आप एकादशी व्रत रहिये, एकादशी के दिन तो करोड़ो लोग मरते हैं. करोड़ो लोग जन्मते है. ये तो जन्म मरण का चक्र चल रहा है. आप एकादशी व्रत अपने मंगल और भगवान् की ख़ुशी के लिए कर रही है. आप उद्यापन भी कर सकती हैं.

महाराज जी के परिकर नवल नागरी बाबा ने महाराज जी से पूछा, समाज में एक मान्यता चली आ रही है कि जैसे कृष्ण जन्माष्टमी के दिन परिवार में अगर दूर दूर तक किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो सदैव के लिए उस परिवार में त्यौहार नहीं मनाया जाता है, महाराज जी ऐसा क्या शास्त्रों में है?

महाराज जी ने बोला ऐसा नहीं है, जिस त्यौहार के दिन मृत्यु होती है, तो स्वाभाविक है कि उस दिन उत्सव बधावा आदि नहीं होता. उस दिन भगवान् का कीर्तन करे. १३ दिन का शोक होता है. उसके एक साल बाद उसी त्यौहार के दिन उत्सव मनाये. लेकिन ऐसा नहीं है कि वो त्यौहार कभी नहीं मनाएंगे.

एक व्यक्ति ने पूछा कि एक मान्यता यह भी है कि त्यौहार वाले दिन सदस्य की मृत्यु के बाद जब तक उस त्यौहार पर कोई बच्चा खासकर लड़का नहीं जन्मता तब तक वो त्यौहार नहीं मनाया जा सकता, महाराज जी ने इस मान्यता को गलत बताया.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या टू-व्हीलर से लोगों को दूरी बनानी चाहिए?

    क्या टू-व्हीलर से लोगों को दूरी बनानी चाहिए?

    10वीं का बच्चा, दिल पढ़ाई में नहीं

    10वीं का बच्चा, दिल पढ़ाई में नहीं

    झुग्गी में रहने वाला 10,000 कमाने वाले का बच्चा कैसे “बड़ा आदमी” बन सकता है?

    झुग्गी में रहने वाला 10,000 कमाने वाले का बच्चा कैसे “बड़ा आदमी” बन सकता है?

    टीनेजर्स की मस्ती को मोदी सरकार क्या हैंडल कर लेंगी ?

    टीनेजर्स की मस्ती को मोदी सरकार क्या हैंडल कर लेंगी ?

    14 साल की SIP से 5 करोड़ का सफर: राहुल जैन की कम्पाउंडिंग वाली सफलता की कहानी

    14 साल की SIP से 5 करोड़ का सफर: राहुल जैन की कम्पाउंडिंग वाली सफलता की कहानी

    मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ

    मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ