ज्यादा मत भटको, विराट कोहली को देख लो भगवान् का आश्रय लेने से कैसे बदलते हैं सितारे Don’t wander too much, look at Virat Kohli, how stars appear by taking shelter of God. (EN)

जय श्री राधा जय श्री राधा

ज्यादा मत भटको, विराट कोहली को देख लो भगवान् का आश्रय लेने से कैसे बदलते हैं सितारे

कभी अकड़ में रहने वाले कोहली कहते थे-मैं क्या पूजा पाठ टाइप वाला आदमी दिखता हूँ.

वृन्दावन के राधा केलि कुञ्ज के पूज्य महाराज जी कई बार भक्तों को कहते हैं, ‘तुम एक बार प्रभु की शरण में तो आओ, कोई और आश्रय ना हो, फिर देखो ग्रह नक्षत्र तो मेरे प्रभु के चरण छूते है. वो तुम्हारा कुछ नाश नहीं कर सकते. जब तुम प्रभु से विमुख (अलग) होते हो, तभी ग्रह नक्षत्र तुम्हारा विनाश करते है.’ महाराज जी कहते हैं- प्रभु की शरण के लिए सबसे पहले अपने अहंकार को गलित (ख़त्म) करना पड़ेगा.

विराट कोहली ने राधा केलि कुञ्ज में ही महाराज जी के यहाँ माथा टेका था. उस समय महाराज जी के सेवकों ने महाराज जी को बताया था कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा उनका नियमित सत्संग सुनती हैं. 2023 की शुरुआत में ही विराट पूज्य महाराज जी के पास आये थे. बताया जाता है कि वह उत्तराखंड के नैनीताल में नीम करौली बाबा जी के आश्रम के यहाँ भी गए थे. उन्होंने ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरी आश्रम में भी संतों का आशीर्वाद लिया था. उन्होंने वहां संतों को भंडारा भी कराया.

विराट ने अनुष्का के साथ उज्जैन में भारत में बारह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर जी के भी दर्शन किये थे. वहां के आपने विडियो देखे होंगे.

विराट ने खुद इंटरव्यू में माना है कि वह भटक गए थे. दोस्तों के साथ शराब, ज्यादा यात्राएं आदि से वह अपने लक्ष्य से भटक गए थे.

काफी साल पहले का विराट का एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमे पत्रकार उनसे पूछ रहा है कि आपकी ताकत के पीछे क्या ताकत है, कोई पूजा पाठ आदि. तो उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि क्या मैं आपको पूजा टाइप वाला आदमी दिखता हूँ.

विराट को उस समय शायद अपने खेल पर बहुत गर्व था. दुसरे सीनियर खिलाड़ियों खासकर रोहित शर्मा से तनातनी की खबरें आये दिनों मीडिया में आती रहती थी. उनकी भारतीय टीम से कप्तानी छूट गई. जब विराट लगातार जीरो पर आउट हो रहे थे. टीम की कप्तानी उनसे छीन ली गई थी. तब उन्होंने भगवान् की महिमा को स्वीकारा और इमोशनल होकर बोले-‘देने वाला ऊपर वाला ही है, बाकी आप हाथ पैर कितने भी मार ले, जब उसे देना है तब ही देना है.

महाराज जी कहते है. प्रभु आपकी शरणागति तभी स्वीकार करेंगे जब आप दुनिया में किसी से भी दुश्मनी नहीं करेंगे. किसी की निंदा नहीं करेंगे.

रोहित शर्मा से झगड़ें की ख़बरों से विवादों में रहने वाले अब विराट अब रोहित शर्मा की कप्तानी में एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहा है. उनका बढ़िया खेल तो सबको पता है. विश्व कप में उन्होंने बड़े स्कोर किये है. शतकों की संख्या में सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ रहे हैं. वहीँ advertisement की दुनिया में वह भारत के सबसे महंगे खिलाडी बन गए है. यानि विज्ञापन के लिए सबसे ज्यादा पैसे ले रहे हैं. 2022 में वह महंगे खिलाडी की लिस्ट में खिसककर नीचे आ गए थे. यह तो लौकिक और सांसारिक सफलता है. महाराज जी भक्तों को कहते है, आप मेरे प्रभु की शरण में आकर तो देखो लोक परलोक दोनों का परम सुख मिल जाएगा.

इसलिए भटकना बंद कीजिये और प्रभु का निरंतर नाम लीजिये.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूट्यूब एक्सपर्ट्स का जाल: झूठे ज्ञान से कैसे बचें और सिर्फ सरकारी रजिस्टर्ड विशेषज्ञ ही क्यों चुनें

    यूट्यूब एक्सपर्ट्स का जाल: झूठे ज्ञान से कैसे बचें और सिर्फ सरकारी रजिस्टर्ड विशेषज्ञ ही क्यों चुनें

    X का सेफ हार्बर खतरे में: सोशल मीडिया आज़ादी और सख्त कानून की बड़ी जंग

    X का सेफ हार्बर खतरे में: सोशल मीडिया आज़ादी और सख्त कानून की बड़ी जंग

    वर्ल्ड टूर वाला “पागलपन” – जेन Z की नई दीवानगी

    वर्ल्ड टूर वाला “पागलपन” – जेन Z की नई दीवानगी

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?