आज से ही आप आजाद हो जाएं Be free from today onwards

मेरे बेटे ने मुझसे कहा कि मुझे पापा नर्व की टॉय गन और फुटबाल प्लेयर मेस्सी की जर्सी चाहिए. मैंने अमेजन पर चेक करके बोला बहुत महंगे है, रहने दे भाई. उसने कहा पापा मैंने जो पैसे बचाए है, उससे खरीद लेता हूँ, वो कब काम आयेंगे, वो भी तो मैंने खर्चने के लिए रखे है.

आपको बता दूं कि क्योंकि मैं पिछले कुछ सालों से पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट पर फोकस कर रहा हूँ और शेयर मार्किट में भी ट्रेडिंग व निवेश कर रहा हूँ.

इसलिए मेरे दिमाग में झट से बात आई, बच्चे के दिमाग में भी ये बात घुस रखी है कि हम जो पैसा कमाते है, वो सामान या ऐशो आराम खरीदने के लिए बचाते या कमाते है.

मैंने फिर सोचा इस पर एक आर्टिकल लिख कर आपके साथ शेयर किया जाएं.

दरअसल मेरे बेटे की सोच उसे मेरी ओर से ही दी हुई है, वो तो पिछले कुछ सालों से पर्सनल फाइनेंस पर काम करने के बाद मुझे अक्ल आई है कि यह सोच गलत है.

यह सोच बहुतों की है. कमाना सिर्फ खर्चने के लिए. कमाकर कपड़े, जूते, सामान, कार, मकान सब कुछ खरीद के संपन्न हो जाए. अमीर बन जाए. मैं पूछता हूँ कि यह चीजे तो लगभग सबके पास है, क्या वो अमीर है, संपन्न और सुखी हैं ?

मैं तो अमीर, संपन्न और सुखी नहीं मानता. क्यों नहीं मानता, क्योंकि ज्यादातर लोगों ने कमाए पैसे से सब कुछ खरीद लिया, लेकिन एक चीज नहीं खरीदी और ना खरीदने की कोशिश की.

जवाब बिना पढ़े, बताये वो क्या चीज है?

वो चीज है- समय

हमने अपने कमाए पैसे से अपना समय नहीं ख़रीदा, ना खरीदने की अभी कोशिश कर रहे हैं. किसी और ने हमारा समय हमसे खरीद लिया है. हम अभी किसी के इशारे पर काम करते हैं. हमें अपनी मर्जी का काम करने के लिए कुछ दिन ही CL और EL के रूप में मिलते है. कई बार छुट्टी के दिन भी बुला लिया जाता है. जीवन का बहुत बड़ा भाग इसमें निकल जाता है. हम इतना फंस गए है कि भगवान का नाम लेना भी मुश्किल लगता है, ऐसा नहीं है कि हम बहुत बीजी रहकर भी भगवान का नाम नहीं ले सकते, लेकिन फंस इतना गए है कि इसे ही जीवन मानने लगे है.

जीवन में मार्गदर्शन के लिए एक अध्यात्मिक गुरु की सख्त जरुरत है, लेकिन कमाओ और खर्च के चक्कर में हम इतना घुस गए है कि यह क्या होता है? कुछ पता ही नहीं.

तो आज से हम जो भी कमाए उससे हम सबसे पहले समय ख़रीदे.

आपकी कमाई बढती है, तो अच्छी बात है, लेकिन यह बिलकुल जरुरी भी नहीं है कि आप कमाई बढाने के लिए दिन रात एक कर दें. आप जितना कमाते है, जितना बचाते है, उससे ही अपना समय ख़रीदे. आप एक दिन आजाद हो जायेंगे. लेकिन सोचेंगे ही नहीं तो शुरू कैसे करेंगे. शुरू नहीं करेंगे तो आजाद कैसे होंगे ? तो आज से ही शुरू करें.

  • Related Posts

    न सोना, न क्रिप्टो न सोना, न क्रिप्टो – फाइनेंशियल प्लानर के साथ जीतिए इस असली बाजीगर सेक्टर में

    भारत का healthcare सेक्टर अगले कई दशकों तक तेज़ और स्थिर ग्रोथ दे सकता है, लेकिन सीधे शेयर खरीदकर नहीं, बल्कि अच्छे healthcare म्यूचुअल फंड्स के ज़रिये, किसी सेबी-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल…

    Continue reading
    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षमा करना कमजोरी का नहीं, बल्कि बहुत बड़े बल का प्रतीक है

    क्षमा करना कमजोरी का नहीं, बल्कि बहुत बड़े बल का प्रतीक है

    सेविंग अकाउंट में लाखों रखकर पैसा सड़ाने वालो सुन लो

    सेविंग अकाउंट में लाखों रखकर पैसा सड़ाने वालो सुन लो

    लैंड बैंक क्या है? ज़मीन में निवेश से मजबूत फाइनेंशियल प्लान कैसे बनाएं

    लैंड बैंक क्या है? ज़मीन में निवेश से मजबूत फाइनेंशियल प्लान कैसे बनाएं

    किराए पर रहकर भी बार‑बार घर बदलने की टेंशन कैसे खत्म करें?

    किराए पर रहकर भी बार‑बार घर बदलने की टेंशन कैसे खत्म करें?

    गुरुदेव की इच्छा को अपनी इच्छा बना लेना ही दीक्षा है

    गुरुदेव की इच्छा को अपनी इच्छा बना लेना ही दीक्षा है

    स्कूलों में आखिर क्यों 3 साल के बच्चे को एडमिशन देने का नियम है?

    स्कूलों में आखिर क्यों 3 साल के बच्चे को एडमिशन देने का नियम है?