जिसके मन, बुद्धि, शरीर एवं इन्द्रियों पर भगवान्‌ का पूर्ण अधिकार हो गया, वही मुक्त है-प्रथम माला (EN)

भगवान् ने कहा, ‘अर्जुन ! युद्ध करो, पर विजय के लिए नहीं आशारहित होकर, ममतारहित होकर (निराशीर्निर्ममो भूत्वा ) युद्ध करो, केवल निमित्तमात्र बनो, मैं कराऊँ वैसे करते जाओ।’ ऐसी ही साधना करनी है।

१००-जो होता है, सब भगवान्‌का किया ही होता है। इसलिये अहंकारका त्याग कर दो। कर्मका फल भी छोड़ दो भगवान्पर ही। भगवान्‌के हाथके यन्त्र बनकर उनके इच्छानुसार करते चले जाओ।

१०१-जिसके जिम्मे जो काम है, वह वही करे, पर करे भगवान्‌की सेवाके लिये। यहाँतक कि मनके प्रत्येक संकल्प-विकल्पको भी भगवत्सेवासे जोड़ दे।

१०२-जिसके मन, बुद्धि, शरीर एवं इन्द्रियोंपर भगवान्‌का पूर्ण अधिकार हो गया, वही मुक्त है।

१०३-श्रीगोपीजनोंके मन, बुद्धि, शरीरपर एकमात्र श्रीभगवान्‌का ही अधिकार था। भगवान्ने उनके लिये स्वयं यह स्वीकार किया है- ‘ता मन्मनस्का मत्प्राणाः ।’

१०४-सब काम करो, पर करो भगवान्‌को याद रखते हुए उन्हींके प्रीत्यर्थ ! हम नौकरी करते हैं, व्यापार करते हैं, पर उस नौकरी या व्यापारको भगवान्‌को याद करते हुए भगवान्‌की प्रसन्नताके लिये करें तो वह व्यापार ही भगवत्पूजा बन जायगा।

१०५-सारे पदार्थोंपरसे अपनी मालिकी उठा दो। मालिक भगवान्‌को बना दो और स्वयं मैनेजर बन जाओ।

१०६-भगवान्के चिन्तनमें ही सुखकी, तृप्तिकी खोज करो। फिर जीवन दिव्य बन जायगा। क्रियाएँ सब-की-सब भगवान्के लिये होने लग जायँगी। ऐसा असम्भव नहीं है।

१०७-कुछ भी न हो सके तो जिस किसी भावसे हो, भगवान्‌का नाम लेते रहो।

१०८-नामका सच्चा आश्रय लेकर निश्चिन्त हो जाओ।

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “NAMASTE योजना: आंकड़ों की चमक बनाम सफाई कर्मियों की हकीकत”

    “NAMASTE योजना: आंकड़ों की चमक बनाम सफाई कर्मियों की हकीकत”

    एफ़टीआईआई–एनएफ़एआई समर फ़िल्म अप्रिसिएशन कोर्स: सिनेमा को समझने का बेहतरीन मौका

    एफ़टीआईआई–एनएफ़एआई समर फ़िल्म अप्रिसिएशन कोर्स: सिनेमा को समझने का बेहतरीन मौका

    RBI के नए Auto-Debit नियम: फायदे कम, नुकसान ज़्यादा?

    RBI के नए Auto-Debit नियम: फायदे कम, नुकसान ज़्यादा?

    इंजीनियरिंग–मेडिकल की JEE–NEET रेस: प्रेशर, महंगी फीस, बेरोजगारी और उम्मीद की सच्ची कहानी

    इंजीनियरिंग–मेडिकल की JEE–NEET रेस: प्रेशर, महंगी फीस, बेरोजगारी और उम्मीद की सच्ची कहानी

    नोएडा के मज़दूर, महंगा गैस सिलेंडर और फ्री अनाज योजना की सच्चाई

    नोएडा के मज़दूर, महंगा गैस सिलेंडर और फ्री अनाज योजना की सच्चाई

    म्यूचुअल फंड से जेनरेशनल वेल्थ: क्या वाकई अगली पीढ़ियों का भविष्य बदल सकता है?

    म्यूचुअल फंड से जेनरेशनल वेल्थ: क्या वाकई अगली पीढ़ियों का भविष्य बदल सकता है?