माता-पिता और पुत्र-पुत्री का आपस में कैसा व्यवहार होना चाहिये ? (EN)

प्रश्न- माता-पिता और पुत्र-पुत्रीका आपसमें कैसा व्यवहार होना चाहिये ?

उत्तर-माता-पिताका यही भाव होना चाहिये कि पुत्र- पुत्रीने हमारे घर जन्म लिया है; अतः हमें इनके लोक-परलोकका सुधार करना है। हमें केवल अपना सुख-आराम नहीं देखना है, प्रत्युत ‘इनका सुधार कैसे हो’ इस भावसे पुत्र-पुत्रीपर शासन करना है, उनको अच्छी शिक्षा देनी है और समयपर ताड़ना भी करनी पड़े तो वह भी उनके हितके लिये ही करनी है।

पुत्र-पुत्रीका यही भाव होना चाहिये कि जिस शरीरसे हम परमात्माकी प्राप्ति कर सकते हैं, महान् आनन्दकी प्राप्ति कर सकते हैं, वह शरीर हमें माँ-बापसे मिला है; अतः हमारे द्वारा इनको कभी दुःख न हो। हमारे कारण इनका अपयश न हो। हमारे ऐसे आचरण हों, जिनसे लोगोंमें इनका आदर-सम्मान बढ़े। हम तीर्थ, व्रत आदि जो कुछ शुभ कर्म करें, उनका फल (पुण्य) माता-पिताको ही मिले। ऐसे भावसे आपसमें प्रेम बढ़ेगा, वर्तमानमें परिवार सुखी होगा और भविष्यमें सबका कल्याण होगा।

यह लेख गीता प्रेस की मशहूर पुस्तक “गृहस्थ कैसे रहे ?” से लिया गया है. पुस्तक में विचार स्वामी रामसुख जी के है. एक गृहस्थ के लिए यह पुस्तक बहुत मददगार है, गीता प्रेस की वेबसाइट से यह पुस्तक ली जा सकती है. अमेजन और फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट पर भी चेक कर सकते है.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्यू नोएडा का सच: प्रॉपर्टी बूम या सबसे बड़ा ट्रैप?

    न्यू नोएडा का सच: प्रॉपर्टी बूम या सबसे बड़ा ट्रैप?

    हरिद्वार से बद्रीनाथ परिवार सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कैसे जाएँ – पूरी यात्रा गाइड

    हरिद्वार से बद्रीनाथ परिवार सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कैसे जाएँ – पूरी यात्रा गाइड

    सपने में आए प्रेमानंद महाराज, फिर दौड़ी चली आई वृन्दावन: एक एक्ट्रेस की अद्भुत कथा

    सपने में आए प्रेमानंद महाराज, फिर दौड़ी चली आई वृन्दावन: एक एक्ट्रेस की अद्भुत कथा

    वैभव सूर्यवंशी की आध्यात्मिक यात्रा: क्रिकेट और भगवान में अटूट विश्वास

    वैभव सूर्यवंशी की आध्यात्मिक यात्रा: क्रिकेट और भगवान में अटूट विश्वास

    हाई राइज सोसायटी में आग: इंदिरापुरम गौर ग्रीन हादसे से सीख, कारण, लापरवाही और बचाव

    हाई राइज सोसायटी में आग: इंदिरापुरम गौर ग्रीन हादसे से सीख, कारण, लापरवाही और बचाव

    मकान नया हो या पुराना, खरीदने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें वरना पैसा फँस सकता है

    मकान नया हो या पुराना, खरीदने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें वरना पैसा फँस सकता है