भगवान् जो जैसे करे, वैसे ही होने दो, उसी में तुम्हारा परम कल्याण है Whatever God does, let it happen, that is your ultimate welfare.

भगवान् जो जैसे करे, वैसे ही होने दो, उसी में तुम्हारा परम कल्याण है

भगवत्प्राप्ति का बड़ा सीधा रास्ता है_ ‘हमारे एकमात्र आधार भगवान् है, हमें बुद्धि, शक्ति कुछ भी नहीं है, हम उन्हीं पर निर्भर हैं- वे जो चाहे करें. ‘ऐसा हृदय से भाव कर लेना.

समस्त शक्तियों का स्त्रोत भगवान् से ही आरम्भ होता है.

हमारी कितनी भारी भूल है, कितना बड़ा प्रमाद है कि हम भगवान् के विचार के सामने अपना विचार रखते है, मानो भगवान् विचार भी करना नहीं जानते.

जो भगवान् की दया के सीधे प्रवाह को रोकना चाहता है, वह भारी भूल करता है.

भगवान् जो जैसे करे, वैसे ही होने दो, उसी में तुम्हारा परम कल्याण है.

रोगी कभी यह नहीं कहता कि हमें यह दवा दीजिये. वैध से यह भी नहीं पूछता कि यह दवा किस चीज से बनी है, बिना सोचे विचारे ले लेता है. वह निर्भर करता है वैद के निदान पर और विश्वास करता है उसकी योग्यता और सह्रदयता पर. परन्तु हम ऐसे अभागे है कि परमार्थ-पथ में हम अपना निदान आप करने बैठते है. ऐसा न करके केवल भगवान् पर विश्वास करने की ही आवश्यकता है.

जो भगवान् को नहीं मानता और मनमानी करता है, उसका कल्याण नहीं होता.

आरम्भ से ही भगवान् की दया पर, प्रेम पर, अनुग्रह पर अपना सारा का सारा जीवन छोड़ने वाले का, यहाँ का और वहां का सारा भार भगवान् संभाल लेते हैं.

सत्संग के बिखरे मोतीपुस्तक की प्रथम माला से पाठ शुरू किया था. आज आगे की कर्म संख्या से आगे के उपदेश लिखे गए है.

श्री भाई जी (हनुमानप्रसादजी पोद्दार)- के दैनिक सत्संग में से लिखे नोट्स को गीता प्रेस की ओर से सत्संग के बिखरे मोतीपुस्तक में पेश किया गया है. इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करोड़पति भी करते हैं सादी शादी — लेकिन आम लोग दिखावे में सब गँवा देते हैं!

    करोड़पति भी करते हैं सादी शादी — लेकिन आम लोग दिखावे में सब गँवा देते हैं!

    सीवर की दुर्गंध से रसोई की सुगंध तक: क्या गटर गैस से फिर से खाना बनाना संभव है?

    सीवर की दुर्गंध से रसोई की सुगंध तक: क्या गटर गैस से फिर से खाना बनाना संभव है?

    क्यों बनिये को बिज़नेस में हराना लगभग नामुमकिन माना जाता है?

    क्यों बनिये को बिज़नेस में हराना लगभग नामुमकिन माना जाता है?

    Instagram, YouTube, Facebook पर बिज़नेस फेमस करना इतना मुश्किल क्यों है और क्या करें?

    Instagram, YouTube, Facebook पर बिज़नेस फेमस करना इतना मुश्किल क्यों है और क्या करें?

    बच्चों को मोबाइल दिखाकर खाना खिलाने की गंदी आदत कैसे छुड़ाएँ? समझिए पूरे आसान तरीके से

    बच्चों को मोबाइल दिखाकर खाना खिलाने की गंदी आदत कैसे छुड़ाएँ? समझिए पूरे आसान तरीके से

    निजी स्कूलों की मनमानी फीस : परेशान अभिभावकों के लिए अब क्या हैं कारगर रास्ते ?

    निजी स्कूलों की मनमानी फीस : परेशान अभिभावकों के लिए अब क्या हैं कारगर रास्ते ?