हम चाहे कैसे भी क्यों न हों; भगवान्‌ की कृपा, भगवान्‌ का सौहार्द हमें छोड़ ही नहीं सकता- प्रथम माला (EN)

हम चाहे कैसे भी क्यों न हों; भगवान्‌की कृपा, भगवान्‌ का सौहार्द हमें छोड़ ही नहीं सकता

आदरणीय परम पूज्य श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार जी की लाभदायक पुस्तक ‘सत्संग के बिखरे मोती ‘

५०-हम चाहे कैसे भी क्यों न हों; भगवान्‌की कृपा, भगवान्‌का सौहार्द हमें छोड़ ही नहीं सकता। वह सबको अपनाता है- यह अनिवार्य है।

५१-बिलकुल यही बात है। कठिन-से-कठिन परिस्थितिमें भी यही मानना चाहिये कि भगवान्‌की कृपा हमपर है और हमारे ही ऊपर है तथा वह अनन्त है।

५२-नित्य परिवर्तनशीलता संसारका स्वरूप है। यह प्रतिक्षण बदलता ही रहता है। सारे जगत्में, व्यक्तिमें, समाजमें दिन-रात बनना- बिगड़ना चल रहा है। इसीका असर हमारे मनपर होता है। एक-सी स्थिति कभी रहती नहीं और मन अनुकूल-प्रतिकूल संकल्पोंको लेकर दुःखी-सुखी होता रहता है। जगत्के इसी स्वरूपमें पड़े पड़े हम मर जाते हैं, जीवन व्यर्थ हो जाता है।

५३-मनमानी चीज सदा मिलती नहीं। कभी मिल जाती है, कभी नहीं मिलती। मिलनेपर सदा टिकती नहीं।

५४-पुत्र-धनकी प्राप्ति हुई, मनमें मान लेते हैं कि हमारे मनकी हुई। थोड़ी-सी सफलता हुई, थोड़ा-सा आनन्द आया, फिर वही प्रतिकूलता और वही दुःख। साथ-साथ विषयासक्तिके कारण पाप भी होते रहेंगे। इस प्रकार जीवनभर विषाद, शोक, पापकी कमाई ही साथ लगती रहेगी।

५५-मनुष्य आया था उन्नति करनेके लिये, मनुष्य-जीवन प्राप्त हुआ था भगवत्प्राप्तिके लिये; पर वह अपने इस वास्तविक लक्ष्यको भूल गया, विषयोंमें पड़कर कमाने लग गया पाप। गम्भीरतासे विचारो तो पता लगेगा कि जीवनका उद्देश्य यह कदापि नहीं है।

५६-महात्माओंने यह बात सबके लिये तै कर रखी है कि जीवनका लक्ष्य भगवत्प्राप्ति है, पर मनुष्य इसको भूल गया। उसी भूलका परिणाम है-वर्तमानका महान् संहार।

५७-विषयासक्ति जब अत्यन्त बढ़ जाती है, तब दूसरेके भले-

बुरेकी परवा नहीं रहती। दूसरेकी दशा कैसे भी क्यों न हो, पर हमें

अपनी इच्छित वस्तु प्राप्त होनी ही चाहिये। ५८-‘विषयान् विषवत् त्यज’ विषयको विष मानकर सर्वथा छोड़ दो।

५९-जिस प्रकार सोनेके घड़ेमें जहर भरा हो- ‘बिषरस भरा कनक घट जैसे।’ वैसे ही विषय ऊपरसे रमणीय प्रतीत होते हैं, भीतर इनमें दुःख-ही-दुःख है।

  • Related Posts

    न सोना, न क्रिप्टो न सोना, न क्रिप्टो – फाइनेंशियल प्लानर के साथ जीतिए इस असली बाजीगर सेक्टर में

    भारत का healthcare सेक्टर अगले कई दशकों तक तेज़ और स्थिर ग्रोथ दे सकता है, लेकिन सीधे शेयर खरीदकर नहीं, बल्कि अच्छे healthcare म्यूचुअल फंड्स के ज़रिये, किसी सेबी-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल…

    Continue reading
    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI से नए रोज़गार कैसे मिलेंगे?

    AI से नए रोज़गार कैसे मिलेंगे?

    घर खरीदना समझदारी है या सबसे बड़ी भूल?

    घर खरीदना समझदारी है या सबसे बड़ी भूल?

    अमेरिका, यूके और कनाडा के बच्चों का पूरा रोज़ाना रूटीन – सुबह उठने से रात सोने तक

    अमेरिका, यूके और कनाडा के बच्चों का पूरा रोज़ाना रूटीन – सुबह उठने से रात सोने तक

    तुरंत घर ख़रीदे म्यूच्यूअल फण्ड संभाल लेगा

    तुरंत घर ख़रीदे म्यूच्यूअल फण्ड संभाल लेगा

    ब्रह्मचर्य पर प्रेमानंद महाराज जी के 20 अमूल्य उपदेश: जीवन बदल देने वाला मार्गदर्शक ब्लॉग

    ब्रह्मचर्य पर प्रेमानंद महाराज जी के 20 अमूल्य उपदेश: जीवन बदल देने वाला मार्गदर्शक ब्लॉग

    साधक के लिए अनिवार्य 6 शुद्धियाँ: मन, वाणी, अन्न और जीवन को पवित्र बनाने वाले सूत्र

    साधक के लिए अनिवार्य 6 शुद्धियाँ: मन, वाणी, अन्न और जीवन को पवित्र बनाने वाले सूत्र