एक्यूआई को कम करने में मैं क्या कर सकता हूं

दिल्ली एनसीआर की हवा में घुले जहर को कम करने में मैं क्या कर सकता हूं। मैं ही नहीं आप भी क्या कर सकते हैं। मेरी बुद्धि में जो बात आती है कि हर एक आदमी अपनी तरफ से अगर हवा में घुले जहर को खत्म करना चाहेगा तो जरूर हवा साफ होगी।
जैसे रोज घर के बाहर आसपास थोड़ा पानी का छिड़काव करो। धूल पड़ी फूल पत्तियों को धोये। झाड़ फूंक गीले कपड़े से करेे।
दो टाइम का खाना एक बार में बनाए। ताकि गैस का चूला कम जले। धुआ चिमनी के द्वारा बाहर हवा में कम घुले।
बिजली पानी का कम से कम इस्तेमाल करें। क्योंकि बिजली के लिए कोयले की जरूरत होती है। कोयला कम जलेगा तो वायु में प्रदूषण कम होगा। पानी के कम इस्तेमाल से कहीं न कहीं राहत होगी। हम कम से कम कुदरती संसाधनों का इस्तेमाल करें।
आरओ के वेस्ट पानी को बचाए। उसे एक बाल्टी पर गिराए। फिर टाॅयलेट, बाॅथरूम, कपड़े धोने, पोछा लगाने, पौधों में पानी देने, बाहर छिड़काव करने आदि के काम में इस्तेमाल करें। नहा सकते है तो नहा लें। मैं कई बार नहाया हूं अभी तक तो कोई दिक्कत नहीं हुई है।
कूड़ा कम करे। पैकेट, पैकेजिंग का कूड़ा, फालतू गंदगी कम करे, क्योंकि ज्यादा कूड़ा होने पर सफाईकर्मी इसे जला देते है। इसलिए कूड़ा कम करे। फालतू पैकेजिंग वाले सामान से बचे।
नया सामान खरीदने से बचे। क्योंकि इसमें भी काफी कचरा निकलता है।
सूर्य की रोषनी का ज्यादा इस्तेमाल हो। जिनका अपनी जमीन पर घर हो वो सोलर पाॅवर का इस्तेमाल करे। रेजिडेंट और काॅमर्षियल सोसाइटी सोलर पावर को अपनाएं।
थोड़ा चुप चाप बैठे। ज्यादा भाग दौड़ की जरूरत नहीं है। उससे भी प्रदूषण घटेगा। कोरोना में आदमी पर लगाम कसी थी तब ही देष की हवा साफ हो गई थी।
ज्यादा जरूरी हो तभी आॅफिस जाए। सरकारी और प्राइवेट आॅफिस वालों को भी सोचना चाहिए कि थोड़े दिन आॅफिस बुलाए काम चल सकता है तो चलाए। थोड़े दिन काम हलका होगा तो कोई भुखमरी नहीं आ जाएगी।
आसपास मिट्टी हो तो पौधे उगाए। हरियाली ही हमारे फेफड़े है। पेड़ पौधे उगाने पर विरोध ना करे। अगर संभव हो तो दूसरो को भी प्यार से समझाए।
घर में अगर कोई रिनोवेषन, तोड़ फोड़, मरम्मत के काम को टाले। कुछ महीने काम देर से हो जाएगाा तो आफत नहीं आ जाएगी। यदि हवा साफ रहेगी तो हम भी बचे रहेंगे, नहीं तो हम चले जाएंगे और रिनोवेषन के बाद की सुंदरता निहारना भी नसीब नहीं होगा।
ऐसा कोई काम नहीं करे। जिससे धूल और धुआ उड़ता हो। सिगरेट पीने वाले कंट्रोल करें।
बहुत से तरीके है जिससे हम हवा की गंदगी साफ कर सकते है। हमें सोच के देखना चाहिए।
इन सब उपायों में से सबसे बड़ा उपाय है कि पूरा साल अपनी गाड़ी कार हो या बाइक को बहुत ज्यादा जरूरत हो तो तब ही चलाए। ज्यादा मेट्रो, बाइक राइड, आॅटो, बस, कैब का इस्तेमाल करे। दिल्ली, यूपी, हरियाणा की सरकार को चाहिए कि वह दिल्ली एनसीआर, नोएडा, में कम से कम 50 हजार बसें चलाए और लोगों को इससे चलने के लिए प्रोत्साहित करें।

Related Posts

एलोपैथिक दवाओं में कैसे पता लगायें वेजिटेरियन हैं या नॉन-वेजिटेरियन

एलोपैथिक दवाओं में यह पता लगाने के लिए कि वे वेजिटेरियन हैं या नॉन-वेजिटेरियन, आपको दवा की पैकेजिंग, कैप्सूल के प्रकार और कुछ खास संकेतों (जैसे हरा/भूरा डॉट) को ध्यान…

Continue reading
दाँतों का इलाज और आम आदमी: महँगाई से राहत के ठोस उपाय

दाँतों का इलाज भारत में तेज़ी से महँगा हुआ है, लेकिन सही जानकारी, सरकारी योजनाओं और स्मार्ट फ़ाइनेंशियल प्लानिंग से आम आदमी भी इस बोझ से मुक्त हो सकता है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एक्यूआई को कम करने में मैं क्या कर सकता हूं

एक्यूआई को कम करने में मैं क्या कर सकता हूं

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं मात्र 19 साल के यह कथावाचक

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं मात्र 19 साल के यह कथावाचक

हे प्रभु इस दीवाली पर यह हो जाए……….

हे प्रभु इस दीवाली पर यह हो जाए……….

कामगारों को लूट रहे साइबर फ्रॉड, पैसा निकालने की पुरानी विधि पर लौटे

कामगारों को लूट रहे साइबर फ्रॉड, पैसा निकालने की पुरानी विधि पर लौटे

इस बार दिपावली पर खर्चने के अलावा यह जरूर बचाना

इस बार दिपावली पर खर्चने के अलावा यह जरूर बचाना

Retirement corpus से कितना पैसा निकालें ?

Retirement corpus से कितना पैसा निकालें ?