महाराज जी की यह बात पत्नी मान ले पति शराब छोड़ देंगे (EN)

वृन्दावन राधा केलि कुञ्ज में इतनी ज्यादा सर्दी में महाराज जी के दर्शन और सत्संग सुनने वालों की भीड़ लगी है. सत्संग और कीर्तन के लिए एक दिन पहले राधा केलि कुञ्ज से टोकन लेना पड़ता है. सत्संग सुनने वालो को रात डेढ़ बजे आना पड़ता है. इसके बाद तीन बजे के करीब महाराज जी आते हैं.

इतनी ठंड और वो भी आधी रात में लोग क्यों उनके पास आ रहे है ?

पहली बात यहाँ कोई आशीर्वाद या चमत्कार का वायदा नहीं किया जाता. महाराज जी कहते है अगर हमारी बात मान लो और नाम जाप करो तो आपको किसी आशीर्वाद या चमत्कार की जरुरत नहीं है. हजारों लोग मानते है कि महाराज जी की बातों से उनके जीवन में बहुत अच्छे बदलाव आये है.

महाराज जी ने हाल में बताया कि एक महिला के पति सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देते थे. उसने महाराज जी के एकान्तिक और सत्संग देखना शुरू कर दिया. वह पति के सामने ऐसा करती थी. पति के कान में भी महाराज के बोल पड़ते थे. महिला महाराज जी के यहाँ कई बार सत्संग सुनने भी आती थी. एक बार पति ने खुद कह दिया, हम भी सत्संग सुनने जाएंगे. पत्नी ने कहा, तुम तो दारू पीते हो, मांस खाते हो, तुम कैसे जाओंगे. पति ने कहा, अरे छोड़ देंगे तू चल तो. इसके बाद पति ने मांस और शराब छोड़ दी. महिला ने यह बात महाराज जी को बताई.

ऐसे कई मामले है जहाँ शराब और मांस खाने वालों ने महाराज जी के प्रवचन सुनकर इसे छोड़ दिया. इसलिए पत्नी को चाहिए की वे पति से झगडा करने के बजाय खुद को महाराज जी के कहे अनुसार प्रभु की भक्ति में लगाए और पति के सामने महाराज के सत्संग और एकान्तिक देखे. मेरा मानना है पहले महिला पति के सामने कुछ दिन एकान्तिक सुने. क्योंकि एकान्तिक में महाराज जी के प्रवचन ग्रहस्थ के लिए ज्यादा सरल होते है. एकान्तिक में मन लगने के बाद सत्संग सुने. उसके बाद प्रवचन आसानी से समझ आएगा.

_____________

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    14 साल की SIP से 5 करोड़ का सफर: राहुल जैन की कम्पाउंडिंग वाली सफलता की कहानी

    14 साल की SIP से 5 करोड़ का सफर: राहुल जैन की कम्पाउंडिंग वाली सफलता की कहानी

    मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ

    मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ

    भारत में एक से ज़्यादा शादी: आमिर खान की तीसरी शादी और बिगैमी कानून की पूरी सच्चाई

    भारत में एक से ज़्यादा शादी: आमिर खान की तीसरी शादी और बिगैमी कानून की पूरी सच्चाई

    प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर का मर्डर: क्या अध्यात्म से दूर होता इंसान सच में राक्षस बनता जा रहा है?

    प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर का मर्डर: क्या अध्यात्म से दूर होता इंसान सच में राक्षस बनता जा रहा है?

    क्यों फ्लैट के प्रॉफिट पर हम झूमते हैं, लेकिन म्यूचुअल फंड और SIP से दूर भागते हैं?

    क्यों फ्लैट के प्रॉफिट पर हम झूमते हैं, लेकिन म्यूचुअल फंड और SIP से दूर भागते हैं?

    लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसा: अब हर माता–पिता को अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए

    लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसा: अब हर माता–पिता को अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए