क्या हम में हिम्मत है ऐसा करने की ? (EN)

क्या हम में हिम्मत है ऐसा करने की ?

सुबह ठीक 4 बजे या 4 बजे से पहले उठना.

उठते साथ ही अपने आराध्य का नाम जाप उठते, बैठे, खाते पीते, शौच के समय भी नाम जाप शुरू कर देना

सुबह गरम पानी पीना

शौच के समय के वस्त्र अलग रखना या हर बार बिना वस्त्र के शौच करना, जिस वस्त्र को पहनकर शौच किया है, उसे घर में पहनकर नहीं आना, इसे अपवित्र माना जाता है, उन कपड़ो को धोने के बाद ही पहनना

बैठके पेशाब करना और अगर घर में है तो हर बार पैरों को पानी से धोना

नहाने के बाद सूर्य भगवान् को अर्घ्य देना, नमस्कार करना.

अपने आराध्य देव का पूजन, बाल भोग, मंगला आरती करना

शास्त्र अध्याय करना

फिर एकांत में 24 मिनट सुखासन (आलती पालती) या पदमासन में नाम जप करना

योग व्यायाम करना जिससे पसीना निकले, प्राणायाम करना

सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन समेत कभी भी जो भी खाना भगवान् जी को भोग लगा के खाना, ऑफिस आदि है तो उनका लगातार मनन करते ही खाओ. साथ ही हमेशा गौ माता, कुत्ता आदि असहाय के लिए एक दो रोटी अतिरिक्त बनाये और दें.

भगवान् जी को बिना प्याज लहसुन का भोजन ही भोग लगाये. अभक्ष पदार्थ तो सोचना भी नहीं.

ऑफिस आदि काम के समय हर पांच मिनट में एक बार अपने आराध्य का नाम लेने का नियम लो. जो घर में रहता है जैसे हाउसवाइफ आदि वो अपने घर के काम करते समय नाम जाप करे. अगर संभव हो तो अष्टयाम सेवा करे. उस पर भगवान् जल्दी ही प्रसन्न होंगे.

ऑफिस से घर आओ तो संत महापुरषों के सत्संग का श्रवण करो. इससे आपकी बुद्धि शुद्ध होगी और दिनचर्या भी सुधरेगी. आपको अष्टयाम सेवा क्या होती है, उसका भी पता लगेगा.

रात्रि में आराध्य को शयन भोग लगाओ और शयन आरती करो.

घर में रोजाना जब भी समय में मिले भगवान् का कीर्तन bhajan भजन करो.

सोने से पहले भगवान् से यह प्रार्थना करे- हे नाथ प्रात: काल जगने से लेकर हमारे द्वारा जो भी कर्म हुए हैं उनमें जो शारीरिक, मानसिक, वाचिक, त्रुटि हुई है, अपराध हुए है, प्रभु उनको क्षमा करे, हम पर कृपा करके ऐसे हमें बुद्धि प्रदान करो कि हम आपके कभी विपरीत कर्म ना करे. शास्त्र के विरुद्ध ना कर्म करे. प्रभु सारे कर्म आपको हम समर्पित करते है.

यह दिनचर्या परम पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविन्द शरण जी महाराज Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj द्वारा समय समय पर अपने सत्संग और एकान्तिक वार्तालाप में बताई गई है.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड