अब इस बड़ी चुनौती से कैसे मुकाबला करेंगे वैभव सूर्यवंशी ?


वैभव सूर्यवंषी ने कमजोर यूएई के खिलाफ 200 का आंकड़ा पार करके बहुत अच्छी पारी खेली है। कई जवान खिलाड़ी अपने कैरियर की ‘शुरुआत में अच्छा खेल दिखाते है लेकिन सफलता की शोर में एक चीज पर फिसल जाते है। बड़े बड़े खिलाड़ी इस चीज पर फिसल गए और जो पार पा गए आज वो दुनिया के महान खिलाड़ी है। हम बात कर रहे हैं, ब्रह्मचर्य की। इस कसौटी पर अगर वैभव खरे उतर गए तो उन्हे कोई रोक नहीं सकता।


सचिन तेंदुलकर ही शायद मुझे याद आते है जिन्होंने अपने ब्रह्मचर्य को समय से पहले खंडित नहीं किया। इसका कारण मैं उनके भगवान के प्रति उनके अटूट भरोसे को मानता हूं। सचिन तेंदुलकर अपने हर एक बड़े टूर्नामेंट मंे जाने से पहले रात तीन बजे मुंबई में अपने घर के पास एक मंदिर में जरूर माथा टेंकने आते थे। वो मानते है कि ऐसा करने से उनको एक अदृष्य षक्ति मिलती थी, जिसको वह मैदान में महसूस करते थे। आपको तो याद होगा कि जब भी सचिन 50 या 100 रन बनाते थे तो आसमान की तरफ देखकर भगवान को जरूर धन्यवाद देते थे।


अब वैभव 15 साल के हैं और भगवान पर भरोसे के उन्होंने भी कई उदाहरण दिए है। वह मीडिल क्लास परिवार से आते है। बिहार से हैं और मुझे विष्वास है कि भगवान के प्रति कृतघ होने का संस्कार उनको परिवार से जरूर मिला है। फिर भी करोड़ों अरबो रूपए के क्रिकेट खेल में खुद को ब्रह्मचर्य से बचाना बहुत कठिन है।


वैभव ब्रह्मचर्य को बचाकर रखेंगे तो किसी मैच में बड़े स्कोर करने और कुछ मैंचों में नहीं चलने की कमी को भी दूर करेंगे। उनको निरंतरता से अच्छा खेलना जरूरी है। अभी वह यह खूबी दिखा नहीं पाए है। भारत की टीम में जगह पाने के लिए जहां हजारों युवा इंतजार कर रहे हैं, उन्होंने अपने अच्छे खेल के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है लेकिन वो कुछ मैंचों में ही अच्छा खेल दिखा पाए है।

मीडिया वैभव के समर्थन में मजबूती से खड़ा हुआ है। वह टीवी और अखबारों की खबरों में पहली खबरों में छाये हुए है। यह उनके लिए अच्छे से ज्यादा एक बड़ा दबाव भी साबित हो सकता है। इसलिए निरंतरता उनको दिखानी होगी और इसके लिए ब्रह्मचर्य और अध्यात्म को समझना होगा। नहीं तो ऐसे बहुत खिलाड़ी भरे पड़े है जिन्होंने शुरुआत में बहुत अच्छा खेल दिखाया लेकिन युवतियों के साथ गलत संबंधों और जरूरत से ज्यादा विज्ञापनों में आने जैसे झंझटों में फंसकर अब कोई दूसरा साइड कारोबार कर रहे हैं।

Related Posts

10वीं का बच्चा, दिल पढ़ाई में नहीं

10th class बहुत क्रिटिकल स्टेज है – यहाँ से ही आगे का करियर, stream (Science / Commerce / Humanities) और confidence बनता है। लेकिन आज के समय में mobile, TV,…

Continue reading
वैभव सूर्यवंशी की आध्यात्मिक यात्रा: क्रिकेट और भगवान में अटूट विश्वास

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनका आध्यात्मिक जीवन: भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा की कहानी भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है। इस भावना के साथ…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अब इस बड़ी चुनौती से कैसे मुकाबला करेंगे वैभव सूर्यवंशी ?

अब इस बड़ी चुनौती से कैसे मुकाबला करेंगे वैभव सूर्यवंशी ?

18–25 के 34,482 युवा सड़क हादसों में मारे गए: क्या माता-पिता भी जिम्मेदार हैं?

18–25 के 34,482 युवा सड़क हादसों में मारे गए: क्या माता-पिता भी जिम्मेदार हैं?

शादी में शराब और नशा: प्रेमानंद जी महाराज के विचार और आध्यात्मिक समाधान

शादी में शराब और नशा: प्रेमानंद जी महाराज के विचार और आध्यात्मिक समाधान

GTA 6 का पागलपन, PS5 की कमी और भारतीय गेमर्स का बिल: पूरी कहानी

GTA 6 का पागलपन, PS5 की कमी और भारतीय गेमर्स का बिल: पूरी कहानी

बच्चों को छूट के साथ नियम दें, बिलकुल रोक से बच्चा होता है जिद्दी

बच्चों को छूट के साथ नियम दें, बिलकुल रोक से बच्चा होता है जिद्दी

खुलेआम पीएम मोदी को उद्योगपतियों को क्यों देनी पड़ी नसीयत कि आप JOBS और सैलरी नहीं बढ़ा रहे?

खुलेआम पीएम मोदी को उद्योगपतियों को क्यों देनी पड़ी नसीयत कि आप JOBS और सैलरी नहीं बढ़ा रहे?