पत्नी से हमेशा ही प्रतिकूलता मिलती है, जिससे मन बहुत परेशान है

पत्नी से हमेशा ही प्रतिकूलता मिलती है, जिससे मन बहुत परेशान है

हम क्यों अनुकूलता पत्नी से मांगे, हम अनुकूलता उसको देंगे. हम पति है. हम अनुकूलता देंगे, अपने आप अनुकूल ना हो तो बताना. अनुकूलता की मांग ही प्रतिकूलता पैदा करती है. तू पत्नी है, तेरा कर्तव्य यह है. यह मांग ही परेशानी पैदा कर देगी.

मैं तुम्हारा पति हूँ. मैं अपने कर्तव्य में रहूँगा. तुम जितना चाहे विरोध कर लो. मैं आपको सुख पहुचाऊंगा. मैं अपने कर्तव्य का पालन करूंगा. वो अभी अधीन ना हो जाए तो बताना.

पर अब आप ऐसे आचरण करो जो उसकी भावना के विरुद्ध हो तो प्यार क्या, द्वेष हो जाएगा.

आपकी पत्नी के साथ आपका प्रतिकूलता का क्या विषय है ?

प्रश्नकर्त्ता- जैसे छोटी छोटी बात पर राजी ना होना.

महाराज जी- उसका ना राजी होना या आपका राजी ना होना. देखो बड़े आप हो, आपने ऐसे (हाथ आगे कर) पाणी ग्रहण संस्कार जब होता है ना, तो पत्नी का ऊपर होता है और पति का नीचे होता है. वो तुम्हारे घर आई तुम उसके घर नहीं गए. तुम उसको अपने घर ले आये हो, तो आपको उसकी बात समझनी होगी, अगर ऐसी कोई बात धर्मविहीन हो, तो आप उसे प्यार से समझाओ, अभी नहीं समझ पा रही, थोड़ी देर बाद फिर समझा दो फिर समझा दो, नहीं समझ रही तो कल समझ जाएगी, परसों समझ जाएगी, प्यार में बहुत दम है.

हम आप से इतना कहेंगे, आप गलत ना हो प्यार सच्चा हो तो एक दिन पत्नी का दिल है जरुर पिघलेगा. हाँ अगर अब बहुत ही कोई व्याभिचारिणी हो तो हम नहीं कहते हैं, नहीं तो ऐसा नहीं है छोटी-छोटी बातों में हमको झुकना पड़ेगा, क्योंकि हम उसको लेकर आये है. हमने पानी ग्रहण किया है तो आपको फिर अनुकूलता देनी पड़ेगी, आपको उसकी कामनाओं की पूर्ति करनी पड़ेगी वह आपकी शरण में है. हां कुछ ऐसे आचरण है अब जैसे परपुरुष से व्याभिचार तो फिर हम इस पर हमारा धर्म नहीं कहता. हम इस पर फिर हट जाएंगे. क्या आपका ऐसा कोई विषय है.

प्रश्नकर्त्ता- नहीं.

महाराज जी- तो कोई कितना भी कड़वा हो हमें उसका पालन पोषण करना चाहिए. आप जो करते हो, अगर उनको संतुष्टि नहीं होती है चलो आज नहीं तो कल हो जाएगी क्योंकि आप धर्म से चल रहे हो. आप इधर-उधर किसी माता बहन को तो नहीं देखते.

प्रश्नकर्ता- नहीं

तो बस देख लेना हमारी बात मान लेना, धर्म में बड़ी ताकत है, एक दिन वह आपके अनुकूल हो जाएगी, क्योंकि आप धर्म से चल रहे हैं और उसकी अनुकूलता देना चाहते हैं तो कभी ना कभी समझ आएगी अभी प्रारब्ध भोग है, भुगत लोंगे. वही आपको सुख देने लगेगी पर धर्म से विचलित मत होना, कभी मारना पीटना नहीं, कभी गाली गलौज मत करना और बहुत धैर्य से चलो, गृहस्थी परम पवित्र भगवान की प्राप्ति का बढ़िया मार्ग है, यह किले की लड़ाई है, बाबा जी तो चौड़े की लड़ाई है. मैदान में काम क्रोध को परास्त करना होता है और गृहस्थी में किले की लड़ाई है अंदर से व्यवस्थित होकर इन विकारों पर विजय प्राप्त करके भगवान की प्राप्ति करना.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    ऑनलाइन शॉपिंग में Pay Later का खेल: फायदा या कर्ज़ का जाल?

    ऑनलाइन शॉपिंग में Pay Later का खेल: फायदा या कर्ज़ का जाल?

    दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना: अब खुद भरिए अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन

    दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना: अब खुद भरिए अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन

    5 किलो का छोटू LPG सिलिंडर: समाधान या नया भ्रम?

    5 किलो का छोटू LPG सिलिंडर: समाधान या नया भ्रम?

    “नौकरी से आज़ादी” कैसे पायें ?

    “नौकरी से आज़ादी” कैसे पायें ?