कोलकाता रेप कांड करने वाले दरिन्दे में इस बल की कमी थी

कोलकाता रेप कांड करने वाले दरिन्दे में इस बल की कमी थी

दिल्ली के निर्भया रेप काण्ड के बाद कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर खूब शोरशराबा मचा हुआ है. लेकिन हम इस दरिंदगी के पीछे असल कारणों पर बात नहीं कर रहे है. महाराज जी हमेशा ऐसे घोर पापों के पीछे असल वजहों पर बात करते हैं. हम महाराज जी की बातों को मानकर अपने अन्दर ही नहीं बल्कि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इसे साझा कर एक बढ़ा सुधार कर सकते है.

पढ़िए महाराज जी की वाणी

हमें बहुत डरना चाहिए कि हमसे पाप कर्म ना हो लेकिन माया इतनी विचित्र है कि पाप हो ही जाते है। अगर नाम जाप करता रहे तो जो पाप हो गए है वो भी नष्ट हो जाएंगे और बुद्धि इतनी शुद्ध हो जाएगी कि आपकी रूचि ही नहीं रह जाएगी। जैसे कई लोग शराब पीते रहे और अब वो सत्संग सुने तो कहते है अब शराब पीने की हमारी रूचि ही नहीं होती। लेकिन कई लोग नहीं छोड़ पाते, जानबूझकर नहीं छोड़ पाते। उनको पता है यह गलत है लेकिन तब भी नहीं छोड़ पाते। उसका कारण है कि हमारे अंदर बल की कमी होती है। जो अध्यात्म बल है जिसके द्वारा हम इंद्रियों को रोक सकते है। यह अध्यात्म बल विषय सेवन (गंदा खाना पीना, गंदी चीजे देखना सुनना करना) से नष्ट हो गया है। अब हमें अध्यात्म बल बढ़ाना है, तो नाम जप, साधु सेवा, अन्य जीवों की सेवा, माता पिता की सेवा, अच्छे आचरण से अध्यात्म बल बढ़ेगा। इससे आप में तेज आ जाएगा, अध्यात्म बल आ जाएगा। आपका शरीर भले रोगी हो लेकिन अंदर से कोई दुखानुभुति (दुख) नहीं होगी। एक आनंद बना रहेगा। यह शरीर तो एक दिन जाएगा, शरीर जहां जाएगा वहां भी आनंद रहेगा।

ऐ दरिन्दे चंद मिनटों के झूठे सुख के लिए तूने यह पाया

लेकिन अगर बुरी कमाई की है तो बहुत दुख मिलेगा। हम तो सिर्फ यह देख रही है कि पाप करने वाले को सजा हो गई है लेकिन उस पर क्या बीतती है। यह भी जान लीजिये. परिवार से अलग, स्वतंत्रता रहित (आजादी खत्म), जो मिले वही खाना और वहां भी ऐसे लोगों का संग जो अधर्म आचरण कर जेल गए। अब कितना जीवन नरकमय हो गया। अपने प्रिय से आप बैठकर के बात नहीं कर सकते। जेल में लोहे की जाली वाला पर्दा लगा होता है, इधर से आप बात कर सकते उधर से वो बात करता है। ये क्या जीवन है। सोचो यहां यह दंड मिल रहा है। यह नहीं कि यहां दंड मिल रहा है तो पूरे मुक्त हो गए। नरक योनि में जाकर इस अपराध का और दंड मिलेगा।

महापुरुषों की सुनलो

तभी तो महापुरूष जन कहते है-डरते रहो कोई अपराध ना बने। कोई गलती ना बने। आपको मनुष्य जीवन मिला है। जब भजन नहीं होता तो बहुत मनमाने आचरण हो जाते है। भजन करोगे तो बुद्धि डरती है। एक एक बात पर डरती है। नहीं नहीं यह काम गलत है। हमारा भजन छूट जाएगा। हमारी गति बिगड़ जाएगी। हमारे सुख नष्ट हो जाएंगे। इसलिए धैर्यपूर्वक नाम जप करते हुए होश से चले।

अन्दर के भगवान को नहीं सुनने की कमजोरी ऐसे दूर करें

हमको लगता है कि इतना तो सबको पता है कि क्या गलत है। क्या सही हैं क्योंकि अंदर जो भगवान बैठा है वह संकेत कर देता है कि यह गलत है लेकिन लोग प्रमाद वश अवहेलना कर देते है। जैसे हमारे हाथ पवित्र नहीं है और हम श्रीजी की सेवा करने जा रहे है। अंदर से आता है कि पहले हाथ धोइए, पर हम मानते नहीं है. हम सोचते है नहीं हमारा हाथ अपवित्र थोड़ी है और आप श्रीजी की सेवा में चले गए। नहीं मानी बात। आपको हर प्रश्न का उत्तर आपके अंदर मिल जाएगा। आप अच्छे कार्य करने चलते है तो हृदय शीतल हो जाएगा और बुद्धि प्रसन्न होगी। बुरे काम करोगे तो अंदर से एक भय, चिंता एक विशाद होगा। अंदर से प्रेरणा होगी कि मत करो यार। ठीक नहीं है। पर हम नहीं मानते। कर बैठते है तो जो कर बैठते है और नहीं मानते है, इसमें हमारी कमजोरी है। और इस कमजोरी को दूर करता है भजन। भजन बल से हम दृढ़ हो जाएंगे कि यह नहीं करना तो नहीं करना। चाहे हम मर जाएं। अब खत्म, इससे आगे तो मन दुख दे नहीं सकता। जब हमने मन स्वीकार कर लिया तो मन इससे ज्यादा क्या भयभीत करेगा। बुरा आचरण नहीं करूंगा। धर्म से चलूंगा। सब इंद्रियां ठीक हो जाएगी। माया काम नहीं करेगी। पर हमारे निश्चय में दम नहीं है। आज निश्चय करते है और कल हमारा निश्चय टूट जाता है, क्योंकि हमारे अंदर वास्तविक बल नहीं है। वो बल है भगवान का बल। प्रिया लाल का भजन करते हुए उनका आश्रय ले लो। बहुत बढ़िया कमाई करो। मनुष्य शरीर सिर्फ बढ़िया कमाई के लिए मिला है। गंवाने के लिए नहीं मिला है। जो पाप करते है वह अपने पिछले जन्म के पुण्य को नष्ट करके खाली हाथ यहां से पाप का बोझा लेकर जाते हैं। बहुत सावधान।

  • Related Posts

    न सोना, न क्रिप्टो न सोना, न क्रिप्टो – फाइनेंशियल प्लानर के साथ जीतिए इस असली बाजीगर सेक्टर में

    भारत का healthcare सेक्टर अगले कई दशकों तक तेज़ और स्थिर ग्रोथ दे सकता है, लेकिन सीधे शेयर खरीदकर नहीं, बल्कि अच्छे healthcare म्यूचुअल फंड्स के ज़रिये, किसी सेबी-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल…

    Continue reading
    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व की बुरी आदतें छोड़कर नई दैवी आदतें कैसे अपनाएं? | श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का मार्गदर्शन

    पूर्व की बुरी आदतें छोड़कर नई दैवी आदतें कैसे अपनाएं? | श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का मार्गदर्शन

    भारत में रियल एस्टेट से अमीर कैसे बनें? आसान भाषा में एक्सपर्ट की पूरी प्लेबुक

    भारत में रियल एस्टेट से अमीर कैसे बनें? आसान भाषा में एक्सपर्ट की पूरी प्लेबुक

    मांस बिक्री पर रोक: शास्त्र, अहिंसा और राष्ट्रीय चेतना की ओर लौटता भारत

    मांस बिक्री पर रोक: शास्त्र, अहिंसा और राष्ट्रीय चेतना की ओर लौटता भारत

    क्या SIP से अमीर बनने की बात झूठ है ?

    क्या SIP से अमीर बनने की बात झूठ है ?

    2026 में भारत में पैसा कमाने के सच्चे बिज़नेस लेसन: अटेंशन, ब्रांडिंग और प्राइसिंग की पूरी गाइड

    2026 में भारत में पैसा कमाने के सच्चे बिज़नेस लेसन: अटेंशन, ब्रांडिंग और प्राइसिंग की पूरी गाइड

    ज़हरीले ब्यूटी प्रोडक्ट छोड़ें: नेल पॉलिश से फेयरनेस क्रीम तक 7 चीज़ें और उनके नेचुरल विकल्प

    ज़हरीले ब्यूटी प्रोडक्ट छोड़ें: नेल पॉलिश से फेयरनेस क्रीम तक 7 चीज़ें और उनके नेचुरल विकल्प