” अन्न का मन पर असर ” “Effect of food on the mind” (EN)

” अन्न का मन पर असर ”

यह आर्टिकल ‘महाराज जी’ ट्विटर हैंडल https://twitter.com/maharaaj_g/status/1739834735046930520 से लिया गया है.

ये तो हम सब जानते है की अन्न का मन पर क्या असर होता है । इस उदाहरण से हम समझ सकते हैं – तीन महीने का प्रयोग करके देखें, कि सात्विक अन्न खाने से अपने आप change feel होने लगेगा क्योंकि जैसा अन्न वैसा मन.

सात्विक अन्न सिर्फ शाकाहारी भोजन नही बल्कि परमात्मा की याद में बनाया गया भोजन है . गुस्से से अगर खाना बनाया गया है उसे सात्विक अन्न नही कहेंगे. इसलिए महिलाएं कभी भी नाराज, परेशान स्थिति में खाना न बनायें।

किसी को डांट दो, गुस्सा कर दो और बोलो जाके खाना बनाओ, खाना तो हाथ बना रहा है मन क्या कर रहा है अन्दर मन तो लगतार चिंता कर रहा है तो वो सारे Vibration खाने के अंदर जा रहे हैं।

तीन प्रकार का खाना (भोजन) होता है-

1. जो हम Restaurant में खाते है,

2. जो घर में माँ बनाती है और

3. जो हम मंदिर और गुरूद्वारे में खाते है.

तीनो के Vibration अलग-अलग…

1. जो रेस्टोरेंट में खाना बनाते है उनके Vibration कैसे होते है आप खाओ और हम कमायें जो ज्यादा बाहर खाता है उसकी वृति धन कमाने के अलावा कुछ और सोच नहीं सकती है क्यूंकि वो खाना ही वही खा रहा है…

2. घर में जो माँ खाना बनाती है वो बड़े प्यार से खाना बनाती है… घर में आजकल जो धन ज्यादा आ गया है इसलिए घर में Cook (नौकर) रख लिए है खाना बनाने के लिए और वो जो खाना बना रहे है इसी सोच से कि आप खाओ हम कमाएं… एक बच्चा अपनी माँ को बोले कि एक रोटी और खानी है तो माँ का चेहरा ही खिल जाता है कितनी प्यार से वो रोटी बनाएगी कि मेरे बच्चे ने रोटी तो और मांगी तो वो उस रोटी में बहुत ज्यादा प्यार भर देती है… अगर आप अपने Cook (नौकर) को बोलो एक रोटी और खानी है…. वो सोचेगा रोज 2 रोटी खाते है आज एक और चाहिए आज ज्यादा भूख लगी है, अब तो आटा भी ख़तम हो गया अब और आटा गुंथना पड़ेगा एक रोटी के लिए.. ऐसी रोटी नही खानी है..

3. जो मंदिर और गुरूद्वारे में खाना बनता है प्रसाद बनता है वो किस भावना से बनता है कि वो परमात्मा को याद करके खाना बनाया जाता है क्यों न हम अपने घर में परमात्मा कि याद में प्रसाद बनाना शुरू कर दें. करना क्या है- घर, रसोई साफ़, मन शांत, रसोई में अच्छे गीत (भजन-कीर्तन) चलाये और परमात्मा को याद करते हुवे खाना बनाये.

घर में जो प्रॉब्लम है उसके लिए जो solution है उसके बारे में परमात्मा को याद करते हुवे खाना बनाये. परमात्मा को कहे मेरे बच्चे के कल exam है, इस खाने में बहुत ताकत भर दो… शांति भर दो ताकि मेरे बच्चे का मन एकदम शांत हो, ताकि उसकी सारी टेंशन ख़तम हो जाये. परमात्मा मेरे पति को Business में बहुत टेंशन है और वो बहुत गुस्सा करते है मैं इस खाने में ऐसी शक्ति भरूं कि उनका मन शांत हो जाये… जैसा अन्न वैसा मन.. जादू है खाने में. इसलिए कहा जाता है कि किसी को अपना बनाना है तो उसे खाना खिलाना शुरू कर दो फिर वो आपका हो जायेगा क्योंकि उसका मन आपके मन से Connect हो जायेगा।

राधे राधे श्री हरिवंश

  • Related Posts

    गरीब बच्चा गणित में टॉपर बने तो ज़िंदगी बदल सकती है

    गणित सिर्फ़ स्कूल का एक विषय नहीं है; यह एक ऐसी भाषा है जो गरीब बच्चे को सोचने, तर्क करने, समस्या हल करने और बेहतर नौकरी पाने की क्षमता दे…

    Continue reading
    सस्ती Trading का महंगा चस्का: F&O में डूबती बचत और Discount Brokers की जवाबदेही

    मोबाइल पर कुछ क्लिक और शेयर बाजार में सौदा पूरा। कम ब्रोकरेज, आसान ऐप और जल्दी पैसा कमाने की उम्मीद ने बाजार तक पहुंच तो बढ़ाई, लेकिन बड़ी संख्या में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    18–25 के 34,482 युवा सड़क हादसों में मारे गए: क्या माता-पिता भी जिम्मेदार हैं?

    18–25 के 34,482 युवा सड़क हादसों में मारे गए: क्या माता-पिता भी जिम्मेदार हैं?

    शादी में शराब और नशा: प्रेमानंद जी महाराज के विचार और आध्यात्मिक समाधान

    शादी में शराब और नशा: प्रेमानंद जी महाराज के विचार और आध्यात्मिक समाधान

    GTA 6 का पागलपन, PS5 की कमी और भारतीय गेमर्स का बिल: पूरी कहानी

    GTA 6 का पागलपन, PS5 की कमी और भारतीय गेमर्स का बिल: पूरी कहानी

    बच्चों को छूट के साथ नियम दें, बिलकुल रोक से बच्चा होता है जिद्दी

    बच्चों को छूट के साथ नियम दें, बिलकुल रोक से बच्चा होता है जिद्दी

    खुलेआम पीएम मोदी को उद्योगपतियों को क्यों देनी पड़ी नसीयत कि आप JOBS और सैलरी नहीं बढ़ा रहे?

    खुलेआम पीएम मोदी को उद्योगपतियों को क्यों देनी पड़ी नसीयत कि आप JOBS और सैलरी नहीं बढ़ा रहे?

    वर्किंग कपल, बच्चे और बाहर का खाना: आदत को संतुलित बनाने का पूरा मार्गदर्शन

    वर्किंग कपल, बच्चे और बाहर का खाना: आदत को संतुलित बनाने का पूरा मार्गदर्शन