गाय का दूध पीना चाहिए या भैंस का ? (EN)

गाय का दूध पीना चाहिए या भैंस का ?

ऐसे ही दूधका भी असर प्राणियोंपर पड़ता है । एक बार किसीने परीक्षाके लिये कुछ घोड़ोंको भैंसका दूध और कुछ घोड़ोंको गायका दूध पिलाकर उन्हें तैयार किया । एक दिन सभी घोड़े कहीं जा रहे थे । रास्तेमें नदीका जल था । भैंसका दूध पीनेवाले घोड़े उस जलमें बैठ गये और गायका दूध पीनेवाले घोड़े उस जलको पार कर गये । इसी प्रकार बैल और भैंसेका परस्पर युद्ध कराया जाय तो भैंसा बैलको मार देगा; परन्तु यदि दोनोंको गाड़ीमें जोता जाय तो भैंसा धूपमें जीभ निकाल देगा, जबकि बैल धूपमें भी चलता रहेगा । कारण कि भैंसके दूधमें सात्त्विक बल नहीं होता, जबकि गायके दूधमें सात्त्विक बल होता है ।

ऐसा भी सुननेमें आया है कि फौजी लोग जब गायको दुहते हैं, तब दुहनेसे पहले बछड़ा छोड़ते हैं और उस बछड़ेके पीछे कुत्ता छोड़ते हैं । अपने बछड़ेके पीछे कुत्तेको देखकर जब गाय गुस्सेमें आ जाती है, तब बछड़ेको लाकर बाँध देते हैं और फिर गायको दुहते हैं । वह दूध फौजियोंको पिलाते हैं, जिससे वे लोग खूँखार बनते हैं ।

यह ब्लॉग https://satcharcha.blogspot.com से है. यह विचार स्वामी रामसुखदास जी के है. स्वामीजीका जन्म वि.सं.१९६० (ई.स.१९०४) में राजस्थानके नागौर जिलेके छोटेसे गाँवमें हुआ था और उनकी माताजीने ४ वर्षकी अवस्थामें ही उनको सन्तोंकी शरणमें दे दिया था, आपने सदा परिव्राजक रूपमें सदा गाँव-गाँव, शहरोंमें भ्रमण करते हुए गीताजीका ज्ञान जन-जन तक पहुँचाया और साधु-समाजके लिए एक आदर्श स्थापित किया कि साधु-जीवन कैसे त्यागमय, अपरिग्रही, अनिकेत और जल-कमलवत् होना चाहिए और सदा एक-एक क्षणका सदुपयोग करके लोगोंको अपनेमें न लगाकर सदा भगवान्‌में लगाकर; कोई आश्रम, शिष्य न बनाकर और सदा अमानी रहकर, दूसरोकों मान देकर; द्रव्य-संग्रह, व्यक्तिपूजासे सदा कोसों दूर रहकर अपने चित्रकी कोई पूजा न करवाकर लोग भगवान्‌में लगें ऐसा आदर्श स्थापित कर गंगातट, स्वर्गाश्रम, हृषिकेशमें आषाढ़ कृष्ण द्वादशी वि.सं.२०६२ (दि. ३.७.२००५) ब्राह्ममुहूर्तमें भगवद्-धाम पधारें । सन्त कभी अपनेको शरीर मानते ही नहीं, शरीर सदा मृत्युमें रहता है और मैं सदा अमरत्वमें रहता हूँ‒यह उनका अनुभव होता है । वे सदा अपने कल्याणकारी प्रवचन द्वारा सदा हमारे साथ हैं । सन्तोंका जीवन उनके विचार ही होते हैं ।

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑफिस के बिना खुद से लिए गए NPS से पैसे कैसे निकालें? स्टेप बाय स्टेप पूरा गाइड

    ऑफिस के बिना खुद से लिए गए NPS से पैसे कैसे निकालें? स्टेप बाय स्टेप पूरा गाइड

    केदारनाथ यात्रा 2026: हरिद्वार से केदारनाथ धाम जाने की पूरी गाइड

    केदारनाथ यात्रा 2026: हरिद्वार से केदारनाथ धाम जाने की पूरी गाइड

    CA की मदद से इनकम टैक्स रिटर्न भरना बनाम खुद भरना – कौन सा विकल्प बेहतर है?

    CA की मदद से इनकम टैक्स रिटर्न भरना बनाम खुद भरना – कौन सा विकल्प बेहतर है?

    बद्रीनाथ यात्रा 2026 – सिर्फ़ 4000 रुपये में करें श्री बद्रीनाथ धाम की बजट यात्रा का पूरा प्लान

    बद्रीनाथ यात्रा 2026 – सिर्फ़ 4000 रुपये में करें श्री बद्रीनाथ धाम की बजट यात्रा का पूरा प्लान

    ट्रिप/टूर के लिए फंड कैसे तैयार करें: 3 से 5 साल के ट्रैवल गोल की पूरी गाइड

    ट्रिप/टूर के लिए फंड कैसे तैयार करें: 3 से 5 साल के ट्रैवल गोल की पूरी गाइड

    घर के डाउन पेमेंट के लिए SIP से तैयारी – कितनी SIP रखनी चाहिए?

    घर के डाउन पेमेंट के लिए SIP से तैयारी – कितनी SIP रखनी चाहिए?