शेयर मार्किट में कितने फण्ड से आपको ट्रेडिंग शुरू करनी चाहिए क्लास 24 How much fund should you start trading in share market Class 24 (EN)

जय श्री राधा जय श्री राधा

शेयर मार्किट फ्री कोर्स क्लास 24

शेयर मार्किट कोर्स में हम अब एक नए राउंड में जा रहे है. इस नए राउंड में हम शेयर मार्किट में शेयर को कब खरीदना है और कब बेचना है. इसे लेकर 7 स्ट्रेटेजी सीखेंगे. उससे पहले हम एक बात साफ़ करना चाहते है कि शेयर मार्किट में कितने फण्ड से आपको ट्रेडिंग शुरू करनी चाहिए. देखिये, अगर आप नौकरी कर रहे है और आपके पास इकट्ठा पैसा शेयर मार्किट में लगाने के लिए नहीं है, तो आप हर महीने आप अपनी सैलरी से 20 फीसदी बचत करके शेयर मार्किट में लगातार निवेश कर सकते है. इससे आपको कम्पौंडिंग इंटरेस्ट जिसे चक्रवृद्धि ब्याज कहते है, का फायदा मिलेगा. इसमें एक अच्छी कैपिटल तैयार होने में कम से कम 10 से 15 साल लग जाएंगे. यह संपन्न होने का एक धीमा रास्ता है.

शेयर मार्किट में ‘जितना गुड़ डालोंगे, उतना मीठा होगा’ की कहावत बैठती है. हम जो स्ट्रेटेजी सीखेंगे, उसमें हमें एक शेयर में अपने पोर्टफोलियो (कुल निवेश) के 3 फीसदी से ज्यादा पैसे निवेश नहीं करने. एक पोर्टफोलियो में 20 से 33 शेयर होने चाहिए. शेयर 20 से कम नहीं होने चाहिए.

अब एक उदहारण से समझते है कि अगर मान लो आपका पोर्टफोलियो 25 से 30 लाख रुपए का है, तो आप का एक शेयर में 75 हजार से एक लाख रुपये तक का निवेश होगा. अगर मानते है कि आपको एक शेयर पर कुछ हफ़्तों, महीनों, या साल भर में कम से कम 10 फीसदी का प्रॉफिट मिलता है, तो आपको 7500 से 10 हजार का फायदा होगा. मान लो अगर आपका पोर्टफोलियो 5 से 10 लाख का है, तो यह प्रॉफिट 1500 से 3000 का ही बैठेगा. इसलिए शेयर मार्किट में ‘जितना गुड़ डालोंगे उतना मीठा होगा’ की कहावत फिट बैठती है. यह सिर्फ आपको समझाने के लिए एक उदहारण दिया है, हम यह कतई नहीं कह रहे कि आपको शेयर मार्किट में इतनी रकम निवेश करनी है.

हम जो स्ट्रेटेजी सीखेंगे, उसमें आप अपनी नौकरी रहते हुए भी काम कर सकते है. आपको बस सुबह या शाम एक समय अपनी सुविधा अनुसार देना होगा.

जय श्री राधा जय श्री राधा

  • Related Posts

    स्टॉक मार्केट से खुद पैसा कमाना बहुत मुश्किल, कोर्स सिखाने वालों का गंदा खेल

    2020 में कोरोना महामारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर बाजार में पैसा लगाया। और इन लोगों को युटुब पर शेयर बाजार के एक्सपर्ट या इनफ्लुएंसर कहे जाने…

    Continue reading
    पिछले 3 साल में किसने ज़्यादा कमाया – डायरेक्ट शेयर निवेशक या म्यूचुअल फंड करने वाले?

    1. एक आम कहानी, लेकिन गहरा सबक राजेश (बदला हुआ नाम) दिल्ली–एनसीआर का 35 वर्ष का नौकरीपेशा युवक है।कोरोना के बाद जब शेयर बाज़ार में तेज़ी आई, तो उसने भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्यू नोएडा का सच: प्रॉपर्टी बूम या सबसे बड़ा ट्रैप?

    न्यू नोएडा का सच: प्रॉपर्टी बूम या सबसे बड़ा ट्रैप?

    हरिद्वार से बद्रीनाथ परिवार सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कैसे जाएँ – पूरी यात्रा गाइड

    हरिद्वार से बद्रीनाथ परिवार सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कैसे जाएँ – पूरी यात्रा गाइड

    सपने में आए प्रेमानंद महाराज, फिर दौड़ी चली आई वृन्दावन: एक एक्ट्रेस की अद्भुत कथा

    सपने में आए प्रेमानंद महाराज, फिर दौड़ी चली आई वृन्दावन: एक एक्ट्रेस की अद्भुत कथा

    वैभव सूर्यवंशी की आध्यात्मिक यात्रा: क्रिकेट और भगवान में अटूट विश्वास

    वैभव सूर्यवंशी की आध्यात्मिक यात्रा: क्रिकेट और भगवान में अटूट विश्वास

    हाई राइज सोसायटी में आग: इंदिरापुरम गौर ग्रीन हादसे से सीख, कारण, लापरवाही और बचाव

    हाई राइज सोसायटी में आग: इंदिरापुरम गौर ग्रीन हादसे से सीख, कारण, लापरवाही और बचाव

    मकान नया हो या पुराना, खरीदने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें वरना पैसा फँस सकता है

    मकान नया हो या पुराना, खरीदने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें वरना पैसा फँस सकता है