शेयर मार्किट में कितने फण्ड से आपको ट्रेडिंग शुरू करनी चाहिए क्लास 24 How much fund should you start trading in share market Class 24

जय श्री राधा जय श्री राधा

शेयर मार्किट फ्री कोर्स क्लास 24

शेयर मार्किट कोर्स में हम अब एक नए राउंड में जा रहे है. इस नए राउंड में हम शेयर मार्किट में शेयर को कब खरीदना है और कब बेचना है. इसे लेकर 7 स्ट्रेटेजी सीखेंगे. उससे पहले हम एक बात साफ़ करना चाहते है कि शेयर मार्किट में कितने फण्ड से आपको ट्रेडिंग शुरू करनी चाहिए. देखिये, अगर आप नौकरी कर रहे है और आपके पास इकट्ठा पैसा शेयर मार्किट में लगाने के लिए नहीं है, तो आप हर महीने आप अपनी सैलरी से 20 फीसदी बचत करके शेयर मार्किट में लगातार निवेश कर सकते है. इससे आपको कम्पौंडिंग इंटरेस्ट जिसे चक्रवृद्धि ब्याज कहते है, का फायदा मिलेगा. इसमें एक अच्छी कैपिटल तैयार होने में कम से कम 10 से 15 साल लग जाएंगे. यह संपन्न होने का एक धीमा रास्ता है.

शेयर मार्किट में ‘जितना गुड़ डालोंगे, उतना मीठा होगा’ की कहावत बैठती है. हम जो स्ट्रेटेजी सीखेंगे, उसमें हमें एक शेयर में अपने पोर्टफोलियो (कुल निवेश) के 3 फीसदी से ज्यादा पैसे निवेश नहीं करने. एक पोर्टफोलियो में 20 से 33 शेयर होने चाहिए. शेयर 20 से कम नहीं होने चाहिए.

अब एक उदहारण से समझते है कि अगर मान लो आपका पोर्टफोलियो 25 से 30 लाख रुपए का है, तो आप का एक शेयर में 75 हजार से एक लाख रुपये तक का निवेश होगा. अगर मानते है कि आपको एक शेयर पर कुछ हफ़्तों, महीनों, या साल भर में कम से कम 10 फीसदी का प्रॉफिट मिलता है, तो आपको 7500 से 10 हजार का फायदा होगा. मान लो अगर आपका पोर्टफोलियो 5 से 10 लाख का है, तो यह प्रॉफिट 1500 से 3000 का ही बैठेगा. इसलिए शेयर मार्किट में ‘जितना गुड़ डालोंगे उतना मीठा होगा’ की कहावत फिट बैठती है. यह सिर्फ आपको समझाने के लिए एक उदहारण दिया है, हम यह कतई नहीं कह रहे कि आपको शेयर मार्किट में इतनी रकम निवेश करनी है.

हम जो स्ट्रेटेजी सीखेंगे, उसमें आप अपनी नौकरी रहते हुए भी काम कर सकते है. आपको बस सुबह या शाम एक समय अपनी सुविधा अनुसार देना होगा.

जय श्री राधा जय श्री राधा

  • Related Posts

    सस्ती Trading का महंगा चस्का: F&O में डूबती बचत और Discount Brokers की जवाबदेही

    मोबाइल पर कुछ क्लिक और शेयर बाजार में सौदा पूरा। कम ब्रोकरेज, आसान ऐप और जल्दी पैसा कमाने की उम्मीद ने बाजार तक पहुंच तो बढ़ाई, लेकिन बड़ी संख्या में…

    Continue reading
    शेयर बाजार की गिरावट: लंबी अवधि के निवेशकों को क्यों नहीं घबराना चाहिए?

    शेयर बाजार में गिरावट देखकर निवेशकों के मन में सबसे पहला सवाल आता है—क्या SIP बंद कर देनी चाहिए, पैसा निकाल लेना चाहिए या बाजार के और नीचे आने का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक पति बताएगा कामकाजी औरत का करवाचौथ 

    एक पति बताएगा कामकाजी औरत का करवाचौथ 

    बैंक में जमा पैसा भी महफूज नहीं? PNB में करोड़ों गायब होने के आरोप ने उठाया सवाल—कहां रखें जिंदगी भर की कमाई?

    बैंक में जमा पैसा भी महफूज नहीं? PNB में करोड़ों गायब होने के आरोप ने उठाया सवाल—कहां रखें जिंदगी भर की कमाई?

    माइक्रोसॉफ्ट का 60 हजार कर्मचारियों को एग्जिट ऑफर: क्या बच्चों को आईटी में करियर बनाने से रोकना चाहिए?

    माइक्रोसॉफ्ट का 60 हजार कर्मचारियों को एग्जिट ऑफर: क्या बच्चों को आईटी में करियर बनाने से रोकना चाहिए?

    E85 और E100 फ्यूल को मंजूरी: सरकार ने क्या बदला, आपकी गाड़ी और जेब पर क्या होगा असर?

    E85 और E100 फ्यूल को मंजूरी: सरकार ने क्या बदला, आपकी गाड़ी और जेब पर क्या होगा असर?

    सस्ती Trading का महंगा चस्का: F&O में डूबती बचत और Discount Brokers की जवाबदेही

    सस्ती Trading का महंगा चस्का: F&O में डूबती बचत और Discount Brokers की जवाबदेही

    एसआईआर और मेरा खुद का दिलचस्प अनुभव

    एसआईआर और मेरा खुद का दिलचस्प अनुभव