गृहस्थ का धर्म तो पहले संन्यासी आदि को भोजन देने का है और संन्यासी का धर्म गृहस्थ के भोजन करने के बाद भिक्षा के लिये जानेका है, तो दोनों बातें कैसे ? (EN)

प्रश्न- गृहस्थ का धर्म तो पहले संन्यासी आदि को भोजन देनेका है और संन्यासी का धर्म गृहस्थ के भोजन करने के बाद भिक्षा के लिये जानेका है, तो दोनों बातें कैसे ?

उत्तर- गृहस्थको चाहिये कि रसोई बन जानेपर पहले बलिवैश्वदेव कर ले, फिर अतिथि आ जाय तो उसको यथाशक्ति भोजन दे और अतिथि न आये तो एक गाय दुहनेमें जितना समय लगता है, उतने समयतक दरवाजेके बाहर खड़े होकर अतिथिकी प्रतीक्षा करे। अतिथि न आये तो उसका हिस्सा अलग रखकर भोजन कर ले।

संन्यासी कुछ भी संग्रह नहीं करता। अतः जब उसको भूख लगे, तब वह भिक्षाके लिये गृहस्थके घरपर जाय। जब गृहस्थ भोजन कर ले और बर्तन माँजकर अलग रख ले, उस समय वह भिक्षाके लिये जाय। तात्पर्य है कि गृहस्थपर भार न पड़े, उसकी रसोई कम न पड़े। घरमें एक-दो आदमियोंकी रसोई बनी हो और भिक्षुक आ जाय तो रसोई कम पड़ेगी! हाँ, घरमें पाँच-सात आदमियोंकी रसोई बनी हो तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा; परन्तु उस घरपर भिक्षुक ज्यादा आ जायँ तो उनपर भी भार पड़ेगा। अतः गृहस्थके भोजन करनेके बाद ही संन्यासीको भिक्षाके लिये जाना

चाहिये और जो बचा हो, वह लेना चाहिये। संन्यासीको चाहिये है। अतः कि वह भिक्षाके लिये गृहस्थके घरपर ज्यादा न ठहरे। अगर गृहस्थ मना न करे तो एक गाय दुहनेमें जितना समय लगता है, उतने समयतक गृहस्थके घरपर ठहरे। अगर गृहस्थके मनमें देनेकी भावना न हो तो वहाँसे चल देना चाहिये, पर क्रोध नहीं करना चाहिये। ऐसे ही गृहस्थको भी क्रोध नहीं करना चाहिये।

यह लेख गीता प्रेस की मशहूर पुस्तक “गृहस्थ कैसे रहे ?” से लिया गया है. पुस्तक में विचार स्वामी रामसुख जी के है. एक गृहस्थ के लिए यह पुस्तक बहुत मददगार है, गीता प्रेस की वेबसाइट से यह पुस्तक ली जा सकती है. अमेजन और फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट पर भी चेक कर सकते है.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2 BHK और 3 BHK फ्लैट की रेनोवेशन में कितना खर्च आता है? बेसिक से हाई ग्रेड तक पूरा गाइड

    2 BHK और 3 BHK फ्लैट की रेनोवेशन में कितना खर्च आता है? बेसिक से हाई ग्रेड तक पूरा गाइड

    यूट्यूब एक्सपर्ट्स का जाल: झूठे ज्ञान से कैसे बचें और सिर्फ सरकारी रजिस्टर्ड विशेषज्ञ ही क्यों चुनें

    यूट्यूब एक्सपर्ट्स का जाल: झूठे ज्ञान से कैसे बचें और सिर्फ सरकारी रजिस्टर्ड विशेषज्ञ ही क्यों चुनें

    X का सेफ हार्बर खतरे में: सोशल मीडिया आज़ादी और सख्त कानून की बड़ी जंग

    X का सेफ हार्बर खतरे में: सोशल मीडिया आज़ादी और सख्त कानून की बड़ी जंग

    वर्ल्ड टूर वाला “पागलपन” – जेन Z की नई दीवानगी

    वर्ल्ड टूर वाला “पागलपन” – जेन Z की नई दीवानगी

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक