जज के घर के नोट का मामला – जब हाई कोर्ट के जज को महाराज ने कही यह बड़ी बात (EN)

जज के घर के नोट का मामला

जब हाई कोर्ट के जज को महाराज ने कही यह बड़ी बात

आप लोगों ने जज कैश कांड के बारे में सुना ही होगा. इस मामले से देश की अदालतों में भ्रष्टाचार की बात फिर सामने आई है. महाराज जी के पास देश के कई जज मिलने आते रहते हैं. कोर्ट् में करप्शन के मुद्दे पर पूज्य महाराज जी के प्रवचन को सुनकर न्याय व्यवस्था, सरकार, प्रशासन और पुलिस को चलाने वाले लोगो को चेतना होगा. महाराज जी से पिछले दिनों राजस्थान हाई कोर्ट के एक जज मिले थे. हमें लगा कि उस दौरान महाराज जी ने जो अनमोल प्रवचन किये थे, वो पेश किये जाए ताकि रिश्वत लेने और देने वाले लोग कुछ तो समझ सके कि वो गलत काम करके दूसरों का नहीं बल्कि अपने साथ ही गलत कर रहे हैं.

आइये सुनते हैं जज साहब को पूज्य महाराज जी ने क्या बात कही

हमारी यही प्रार्थना है कि हमको बड़े न्यायाधीश (भगवान्) के पास पहुंचना है। हमें अपने प्रभु के पास जाना है। धीरे-धीरे समय हमारा आ रहा है, तो नाम जप छूट ना पाए.

महाराज जी ने जज साहब को बोला, आप नाम जप करते हैं.

जज साहब ने बोला हां.

महाराज जी- भगवान का नाम जप करते रहिए और अगर अपराध साबित है तो कभी भी किसी भी प्रकार से धर्म के न्याय में त्रुटि न कीजिए. उसमें चाहे कोई कितना पावर लगा दे तो बखसना नहीं है.

अगर ऐसा लगता है कि हमें प्रमाण से सिद्ध नहीं हो पाया, तो बात अलग है.

ऐसा काम ना करे जो बड़े न्यायधीश के सामने साबित ना कर पाए

क्या होता है जब हम किसी दबाव में आ जाते हैं, अर्थ के दबाव में या किसी व्यक्ति के दबाव में. किसी पद के दबाव में तो हमारे द्वारा कुछ ऐसा कार्य न बने जिससे हमें जो सौभाग्य मिला है वह सौभाग्य को बड़े न्यायाधीश के पास जाने पर हम साबित ना कर पाए.

हम निरंतर धर्म युक्त चले और भगवत प्रण रहे तो सच्ची बात है, यह जीवन केवल भगवत प्राप्त के लिए है.

अगर भगवान मिल गए तो हमारी बात बन गई, बार-बार जन्म होना, बार-बार क्लेशों में फंसना बहुत कष्टकारी है.

धर्म से चलना और भगवत नाम करते रहना और अंदर से प्रभु से प्रार्थना करते रहना कि प्रभु मेरी कलम में आप सामने बैठ करके सत्य का निर्णय करवाना, कभी हमसे कोई अपराध न हो पाए, ऐसा ही भगवान से प्रार्थना करना.

—————-

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    10,000 करोड़ का हीरा गोल्ड घोटाला: हलाल इन्वेस्टमेंट के नाम पर कैसे लुटे लाखों मुसलमान निवेशक?

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    जेपी स्पोर्ट्स सिटी: सपनों से “घोस्ट सिटी” तक

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    केरल चुनाव 2026: जनता किसकी तरफ झुक रही है और बीजेपी की असली स्थिति क्या है?

    ऑनलाइन शॉपिंग में Pay Later का खेल: फायदा या कर्ज़ का जाल?

    ऑनलाइन शॉपिंग में Pay Later का खेल: फायदा या कर्ज़ का जाल?

    दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना: अब खुद भरिए अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन

    दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना: अब खुद भरिए अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन

    5 किलो का छोटू LPG सिलिंडर: समाधान या नया भ्रम?

    5 किलो का छोटू LPG सिलिंडर: समाधान या नया भ्रम?