2020 में कोरोना महामारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर बाजार में पैसा लगाया। और इन लोगों को युटुब पर शेयर बाजार के एक्सपर्ट या इनफ्लुएंसर कहे जाने वाले लोगों ने खूब उकसाया। कई यूट्यूब इनफ्लुएंसर ने शेयर बाजार में पैसा कमाने के कोर्स भी शुरू किए। इन कोर्स की कीमत हजार रुपए से शुरू होकर लाखों में भी गई। सेबी ने पिछले कुछ महीनो में इन इनफ्लुएंसर के खिलाफ एक्शन तो लिया है लेकिन अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो बड़ी रकम कमाने का लालच देकर लोगों को फसाने का काम कर रहे हैं।
शेयर बाजार से पैसा कमाने की लालच के चक्कर में कम सैलरी वाले नहीं बल्कि बड़ी सैलरी वाले भी फंस गए। इन इनफ्लुएंसर ने बड़े-बड़े होटलों में अपने कोर्स की क्लास ली। खास बात यह है कि यह इनफ्लुएंसर लोगों को मोटिवेट करने के मामले में सफल हो जाते हैं। यह अपनी बात इतनी प्रभावशाली तरीके से कहते हैं कि लोग इनकी तरफ खींचे चले जाते हैं।
यह इनफ्लुएंसर लोगों को बड़ी रिटर्न कमाने का लालच देते हैं। कई इनफ्लुएंसर ने 40% रिटर्न का दावा भी किया। तो कइयों ने फ्यूचर ऑप्शन के जरिए रोजाना ₹5000 से रुपये 10,000 कमाने का लालच दिया।
कई इनफ्लुएंसर और एक्सपर्ट तो खुलकर अपने इन कोर्स के बारे में युटुब फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देते हैं जबकि कई इनफ्लुएंसर चुपचाप तरीके से अपने कोर्स चलते हैं। वह यूट्यूब पर शेयर मार्केट को लेकर पैसा कमाने की अलग-अलग स्ट्रेटजी लेकर आते हैं और अपने बातों की कला से लोगों को बड़ा पैसा कमाने का झांसा देते हैं।
दोस्तों लालच में न फंसे। एक बात यह जान ले कि पैसा झटपट नहीं कमाया जाता, जो आदमी पैसा लेकर कोर्स सिखाने की बात करता है तो वह पक्का आपको बेवकूफ बना रहा है। ऐसे लोग अपनी बात को साबित करने के लिए फर्जी तरीके से कुछ लोगों को लेकर ऐसे विज्ञापन वाले वीडियो बनाते हैं जिसमें यह लोग कहते हैं कि इन इनफ्लुएंसर का कोर्स करके उनकी जिंदगी बदल गई है और वह बड़ा पैसा कमा रहे हैं।
बहुत से लोग फंस चुके हैं और अपना लाखों गवा चुके हैं और चुपचाप शर्म के मारे बैठ गए हैं। कुछ लोगों ने खुलकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर बोला भी है पर सिस्टम इतना बेकार है कि धोखाधड़ी करने वालों का कुछ नहीं हुआ। इसलिए आपको खुद ही अपना बचाव करना है।
मैं आपको कहना चाहता हूं कि डायरेक्ट स्टॉक खरीदने के बजाय आप म्युचुअल फंड में एक सेबी रजिस्टर्ड एडवाइजर के जरिए निवेश करें। म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर सेबी रजिस्टर्ड होना जरूरी है। ऐसे ही किसी के कहने पर अपनी मेहनत की कमाई से जुआ ना खेले। म्युचुअल फंड को भी डायरेक्ट ब्रोकर की ऐप से ना खरीदें। डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें क्या उसको अपने घर बुलाए। वह भी अगर 15-20 परसेंट का रिटर्न देने का दावा कर रहा है तो वह भी गलत है। हालांकि म्युचुअल फंड में 15 20 परसेंट भी बन जाते हैं लेकिन किसी भी क्लाइंट को 12% का रिटर्न मिलने की संभावना के बारे में बताना है। क्योंकि यह रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। म्युचुअल फंड शेयर बाजार के जोखिम पर निर्भर है।







