माता-पिता की सेवा से क्या लाभ है? (EN)

प्रश्न- माता-पिताकी सेवा से क्या लाभ है?

उत्तर- माता-पिताकी सेवासे लोक-परलोक दोनों सुधरते हैं, भगवान् प्रसन्न होते हैं। जो माता-पिताकी सेवा नहीं करते, उनपर भगवान् विश्वास नहीं करते कि यह अपने माँ-बापकी भी सेवा, भक्ति नहीं करता तो फिर मेरी भक्ति कहाँतक करेगा !

पुण्डरीकने तन-मनसे तत्परतापूर्वक माता-पिता की सेवा की। उसकी सेवासे प्रसन्न होकर भगवान् बिना बुलाये ही पुण्डरीकके घर आ गये और बोले- ‘पुण्डरीक ! तेरी माता-पिताकी भक्तिसे प्रसन्न होकर मैं स्वयं तेरे पास तेरेको दर्शन देने आया हूँ।’ पुण्डरीक उस समय माता-पिताकी सेवामें लगे हुए थे; अतः वे भगवान्से बोले- ‘माता-पिताकी जिस सेवाके कारण आप यहाँ मुझे दर्शन देने आये हैं, उस सेवाको मैं क्यों छोड़ें? अभी मैं माता-पिताकी सेवामें लगा हुआ हूँ; सेवा पूरी होनेपर ही मैं आपके दर्शन कर सकता हूँ; तब तक आप रुकना चाहें तो इन पुण्डरीकने दो ईंटें ईंटोंपर खड़े हो जायें।’ ऐसा कहन पीठके पीछे फेंक दीं। भगवान् उनपर खड़े गये। ईंटोंपर खड़े होनेके कारण भगवान्‌का नाम ‘विट्ठल’ गया। भगवान्‌के इस रूपका कोई दर्शन करना चाहे तो पण्डा (महाराष्ट्र) में कर सकता है। इसी प्रकार महाभारतमें चाण्डालकी बात आती है। मूक चाण्डालकी माता-पितामें भी देखकर स्वयं भगवान् उसके घरपर रहते थे! तात्पर्य है कि पिताकी सेवासे लौकिक-पारलौकिक सब तरहके लाभ होते है।

यह लेख गीता प्रेस की मशहूर पुस्तक “गृहस्थ कैसे रहे ?” से लिया गया है. पुस्तक में विचार स्वामी रामसुख जी के है. एक गृहस्थ के लिए यह पुस्तक बहुत मददगार है, गीता प्रेस की वेबसाइट से यह पुस्तक ली जा सकती है. अमेजन और फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट पर भी चेक कर सकते है.

  • Related Posts

    न सोना, न क्रिप्टो न सोना, न क्रिप्टो – फाइनेंशियल प्लानर के साथ जीतिए इस असली बाजीगर सेक्टर में

    भारत का healthcare सेक्टर अगले कई दशकों तक तेज़ और स्थिर ग्रोथ दे सकता है, लेकिन सीधे शेयर खरीदकर नहीं, बल्कि अच्छे healthcare म्यूचुअल फंड्स के ज़रिये, किसी सेबी-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल…

    Continue reading
    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षमा करना कमजोरी का नहीं, बल्कि बहुत बड़े बल का प्रतीक है

    क्षमा करना कमजोरी का नहीं, बल्कि बहुत बड़े बल का प्रतीक है

    सेविंग अकाउंट में लाखों रखकर पैसा सड़ाने वालो सुन लो

    सेविंग अकाउंट में लाखों रखकर पैसा सड़ाने वालो सुन लो

    लैंड बैंक क्या है? ज़मीन में निवेश से मजबूत फाइनेंशियल प्लान कैसे बनाएं

    लैंड बैंक क्या है? ज़मीन में निवेश से मजबूत फाइनेंशियल प्लान कैसे बनाएं

    किराए पर रहकर भी बार‑बार घर बदलने की टेंशन कैसे खत्म करें?

    किराए पर रहकर भी बार‑बार घर बदलने की टेंशन कैसे खत्म करें?

    गुरुदेव की इच्छा को अपनी इच्छा बना लेना ही दीक्षा है

    गुरुदेव की इच्छा को अपनी इच्छा बना लेना ही दीक्षा है

    स्कूलों में आखिर क्यों 3 साल के बच्चे को एडमिशन देने का नियम है?

    स्कूलों में आखिर क्यों 3 साल के बच्चे को एडमिशन देने का नियम है?