इन पाँच नियमों के सुधार से गर्भस्थ शिशु का बल और बुद्धि दोनों का विकास – श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज (EN)

black blue and yellow textile

महाराज जी आपने कहा है कि श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि सत्यम, शौचम, दया, दानम और भोजन का सुधार “इन पाँच नियमों के सुधार से गर्भस्थ शिशु का बल और बुद्धि दोनों का विकास होगा?”

श्री महाराज जी:

गर्भधारण में ब्रह्मचर्य से रहो

“हाँ, ठीक बात है। सत्यम, शौचम, दया, दानम और भोजन का सुधार – बिल्कुल ठीक है। लेकिन सत्य क्या है? भगवान। इसलिए भगवान का नाम जप करो।
शौच क्या है? पवित्रता। शरीर की पवित्रता, मन की पवित्रता। जिस दिन से गर्भस्थ शिशु आ जाए, यह पता चल जाए कि हमारा गर्भधारण हो गया, उस दिन से ब्रह्मचर्य से रहो। यह परम पवित्रता है। व्यभिचार न करो, भोग न करो जब तक बालक प्रकट न हो जाए और योग्यता न आ जाए, तब तक ब्रह्मचर्य से रहो। लेकिन ऐसा कौन रह पाता है?
अगर अपने बच्चे को बुद्धिमान, बलवान और भक्त बनाना है या राष्ट्रभक्त बनाना है, तो आपको यह नियम लेना पड़ेगा कि जिस दिन से गर्भ रह जाए, उस दिन से ब्रह्मचर्य चालू कर दें। पति-पत्नी दोनों ब्रह्मचर्य का पोषण करें जब तक वह बालक जन्म न ले ले।
यह शौच – यह पवित्रता के अंतर्गत आएगा।
और दया – सबके प्रति दया का भाव रखें।
और दान – तीर्थ स्नान करें। जब पशु-पक्षी, भूखे, परेशान लोगों को, अगर हमारे पास धन है, हमारे पास सुविधा है, तो हम थोड़ा उनको भी दें और उस पुण्य का फल माँगे कि हमारा बालक स्वस्थ हो, हमारा बालक बुद्धिमान हो, हमारा बालक भगवान का भक्त हो।
और हम स्वयं पवित्र भोजन करें।
तो निश्चित बात है कि उस गर्भस्थ शिशु पर इसका प्रभाव पड़ेगा।महाराज जी ने प्रश्न दिया – एक भुक्तम् तू भोजन – मतलब एक बार भोजन करें, ऐसा भी है।
नहीं, बच्चे के पुष्टता के लिए आयुर्वेद सिद्धांत के अनुसार भोजन करना चाहिए, जो हमारा शरीर स्वस्थता के नियम हैं, उसके अनुसार भोजन।
अब एक बार अगर भोजन करोगे तो बालक दुर्बल नहीं होगा, क्योंकि वह माँ से ही तो पुष्ट होता है।
तो हमें अच्छे पदार्थ पाने हैं, सात्विक पदार्थ पाने हैं, और दो-तीन बार जब भूख लगे, जैसे लगे, उसके अनुसार पाना।
क्योंकि माँ से ही उसका पोषण होता है, बालक का कोई आहार तो है नहीं, उस समय गर्भस्थ शिशु का आहार माँ के ही आहार से जुड़ा हुआ होता है।
तो अगर आप उपवास करोगे, आप व्रत करोगे, आप एक बार पाओगे, तो बालक को कहाँ से पोषण मिलेगा?
बालक को पोषण देने के लिए पौष्टिक आहार पाइए, सात्विक आहार पाइए, और दो बार, तीन बार पाइए।
बाल भोग – थोड़ा पा लीजिए, फिर दोपहर में पा लिया, फिर शाम के पा लिया, थोड़ा-थोड़ा करके पाइए, जिससे बालक का पोषण होता रहे।”

जिसमें महाराज जी ने पाँच नियमों (सत्य, शौच, दया, दान, भोजन का सुधार) के पालन से गर्भस्थ शिशु के बल और बुद्धि के विकास के विषय में विस्तार से बताया ह

  • Related Posts

    न सोना, न क्रिप्टो न सोना, न क्रिप्टो – फाइनेंशियल प्लानर के साथ जीतिए इस असली बाजीगर सेक्टर में

    भारत का healthcare सेक्टर अगले कई दशकों तक तेज़ और स्थिर ग्रोथ दे सकता है, लेकिन सीधे शेयर खरीदकर नहीं, बल्कि अच्छे healthcare म्यूचुअल फंड्स के ज़रिये, किसी सेबी-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल…

    Continue reading
    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI से नए रोज़गार कैसे मिलेंगे?

    AI से नए रोज़गार कैसे मिलेंगे?

    घर खरीदना समझदारी है या सबसे बड़ी भूल?

    घर खरीदना समझदारी है या सबसे बड़ी भूल?

    अमेरिका, यूके और कनाडा के बच्चों का पूरा रोज़ाना रूटीन – सुबह उठने से रात सोने तक

    अमेरिका, यूके और कनाडा के बच्चों का पूरा रोज़ाना रूटीन – सुबह उठने से रात सोने तक

    तुरंत घर ख़रीदे म्यूच्यूअल फण्ड संभाल लेगा

    तुरंत घर ख़रीदे म्यूच्यूअल फण्ड संभाल लेगा

    ब्रह्मचर्य पर प्रेमानंद महाराज जी के 20 अमूल्य उपदेश: जीवन बदल देने वाला मार्गदर्शक ब्लॉग

    ब्रह्मचर्य पर प्रेमानंद महाराज जी के 20 अमूल्य उपदेश: जीवन बदल देने वाला मार्गदर्शक ब्लॉग

    साधक के लिए अनिवार्य 6 शुद्धियाँ: मन, वाणी, अन्न और जीवन को पवित्र बनाने वाले सूत्र

    साधक के लिए अनिवार्य 6 शुद्धियाँ: मन, वाणी, अन्न और जीवन को पवित्र बनाने वाले सूत्र