मनुष्य विषयोंको समीप बुलाता है और चाहता है कि अमर रहूँ, यह कैसे सम्भव है?-प्रथम माला

आदरणीय परम पूज्य श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार जी की लाभदायक पुस्तक ‘सत्संग के बिखरे मोती ‘

९१-मनुष्य विषयोंको समीप बुलाता है और चाहता है कि अमर रहूँ, यह कैसे सम्भव है?

९२-जिसने विषयोंका मोह छोड़ दिया उसने बड़ा भारी काम कर लिया।९३-जो असली धनको नहीं खोये वही चतुर है। असली धन है भगवद्भजन-भगवत्स्मरण ।

९४-विषयोंकी चाहमें जीवन विषाद-शोकमें बीतता है। विषयोंको पानेके लिये जीवनभर पापकी कमाई होती है। जिसका परिणाम भी विषाद और दुःख ही होता है। इस प्रकार विषयोंमें आदिसे अन्ततक दुःख-ही-दुःख है।

९५-मोहमें पड़ी हुई बुद्धि विचार नहीं कर पाती। पर सोचो यहाँकी कौन-सी वस्तु साथ जायगी? इसके पहले भी, इस जीवनके पहले भी तो हम कहीं थे। वहाँसे हम क्या साथ लाये ? क्या कभी पूर्व-जीवनकी बात याद भी आती है? स्मरण करनेकी इच्छा भी होती है? ठीक यही दशा इस जीवनके बाद भी होगी।

९६-जिस वस्तुसे हमारा एक दिन बिलकुल कोई भी सम्बन्ध नहीं रहेगा, उस वस्तुके लिये भगवान्‌को भूलना कितनी बड़ी मूर्खता है! ९७-पैदा हुए मर गये। न भगवान्‌का स्मरण है, न अपने स्वरूपकी स्मृति। यह तो मानव जीवनका सर्वथा दुरुपयोग है।

९८-असली बात है- भगवान्‌के लिये ही जीवन बिताना। जीवनका उद्देश्य हो जाय –

यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत् । यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम् ॥

(गीता ९।२७)

‘जो करो, जो खाओ, जो कुछ होम, दान और तप करो, सब मेरे (भगवान्के) अर्पण करो।’ इसके अनुसार साधना करना भगवान्‌के लिये जीवन बिताना है। सब करो, पर अपने लिये नहीं भगवान्के लिये।

  • Related Posts

    न सोना, न क्रिप्टो न सोना, न क्रिप्टो – फाइनेंशियल प्लानर के साथ जीतिए इस असली बाजीगर सेक्टर में

    भारत का healthcare सेक्टर अगले कई दशकों तक तेज़ और स्थिर ग्रोथ दे सकता है, लेकिन सीधे शेयर खरीदकर नहीं, बल्कि अच्छे healthcare म्यूचुअल फंड्स के ज़रिये, किसी सेबी-रजिस्टर्ड फाइनेंशियल…

    Continue reading
    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI से नए रोज़गार कैसे मिलेंगे?

    AI से नए रोज़गार कैसे मिलेंगे?

    घर खरीदना समझदारी है या सबसे बड़ी भूल?

    घर खरीदना समझदारी है या सबसे बड़ी भूल?

    अमेरिका, यूके और कनाडा के बच्चों का पूरा रोज़ाना रूटीन – सुबह उठने से रात सोने तक

    अमेरिका, यूके और कनाडा के बच्चों का पूरा रोज़ाना रूटीन – सुबह उठने से रात सोने तक

    तुरंत घर ख़रीदे म्यूच्यूअल फण्ड संभाल लेगा

    तुरंत घर ख़रीदे म्यूच्यूअल फण्ड संभाल लेगा

    ब्रह्मचर्य पर प्रेमानंद महाराज जी के 20 अमूल्य उपदेश: जीवन बदल देने वाला मार्गदर्शक ब्लॉग

    ब्रह्मचर्य पर प्रेमानंद महाराज जी के 20 अमूल्य उपदेश: जीवन बदल देने वाला मार्गदर्शक ब्लॉग

    साधक के लिए अनिवार्य 6 शुद्धियाँ: मन, वाणी, अन्न और जीवन को पवित्र बनाने वाले सूत्र

    साधक के लिए अनिवार्य 6 शुद्धियाँ: मन, वाणी, अन्न और जीवन को पवित्र बनाने वाले सूत्र