सामान बेचने के लिए ग्राहकों को प्रलोभन और लुभावनी बातें करना क्या गलत है ?

सामान बेचने के लिए ग्राहकों को प्रलोभन और लुभावनी बातें करना क्या गलत है ?

अपने सामान की प्रशंसा तो करनी है लेकिन घटिया सामान नहीं देना और झूठ नहीं बोलना। जैसे कुछ लोग झूठ बोलते है कि आपको इस दाम में बेचने में कुछ नहीं बच रहा है। कसम से बिल्कुल नहीं बच रहा है। यह सब नाटकबाजी करने की जरूरत नहीं है। वस्त्र बहुत बढ़िया हो, इसकी कीमत फिक्स हो।

जैसे कोई ग्राहक कहे कि उधर 130 का मिल रहा है आप 160 क्यों दे रहा है, आप कहे हम 160 का ही देंगे आप आदर से वहां जाकर 130 का ले लीजिए। पांच पैसे कम नहीं करे। बिल्कुल अपने पर टिके रहो। झूठ बोलना नहीं कि हम इतने का लाए है इतने का ही बेच रहे हैं। जैसी जैसी क्वालिटी है वैसे वैसे उसका दाम अपना मुनाफा लगाकर फिक्स कर लो। जैसे इसमें अधिक से अधिक मुनाफा 20 रूपए ले रहे है। उस ले ले। ग्राहक को बताने की जरूरत नहीं है। अपना फिक्स कर लो। इसमें कोई हानि नहीं है। अपनी वस्तु बेचने वाला अपनी वस्तु की प्रशंसा करता है। पर उसकी झूठी प्रशंसा नहीं करें। घटिया माल को अच्छा माल बताकर हमें नहीं देना है। आप सत्य से फिक्स दाम में अच्छी वस्तु दो तो जो अच्छे लोग है वो समझ जाएंगे इस दुकान में मोल भाव नहीं होने वाला है और यह चीज अच्छी बेचता है।

सबसे बड़ी बात है कि धर्म से आपको 500 रूपए मिल रहा है तो आपके परिवार में सुख शांति रहेगी, आपके परिवार के लोगों में दिमागी उलझने नहीं रहेंगी। दिमाग से स्वस्थ रहेंगे और अधर्म से कमाकर जाओंगे तो परिवार में ही दिमाग की उलझनें बढ़ जाएंगी।

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड