भगवान् से एक बार जुड़ना ही जीवन का सारा इतिहास बदल जाने का शुभ शकुन है Connecting with God once is a good omen that the entire history of life will change. (EN)

भगवान् से एक बार जुड़ना ही जीवन का सारा इतिहास बदल जाने का शुभ शकुन है

Connection to God, God saves us, God is only one, God bless u. God is great, God change life, God is truth.

बहुत पढ़े लिखे होने के कारण कोई विश्वास चाहे ना करे, परन्तु सत्य तो सत्य ही रहेगा. भगवान हैं और रहेंगे. उनका अनंत अपरिसीम आनंदमय चिद्विलास अनादिकाल से चलता रहा है, अनंतकाल तक चलता रहेगा. उस चिद्विलास में ही विश्व का प्रत्येक प्राणी जाने या अनजाने में समिल्लित है. समुन्द्र की लहर की तरह बन बनकर वह उठता है और उसी में विलीन हो जाता है यानी कि भगवान् के परम आनंदमय अंक में ही वह विभाजित था, है और रहेगा. उस अंक में ही उसकी सम्पूर्ण चेष्टा हो रही है. कल्पना करो, गर्भ में जब कोई बच्चा रहता है, तो पांचवे-छठे महीने के बाद उसके गर्भ में चलने की अनुभूति माँ को होने लगती है. उसका हिलना-डुलना चाहे कैसा भी हो, माँ में आनंद का संचार करता है. माँ उस गर्भस्थ संतान के सम्बन्ध में यह विचार नहीं करती की यह तो हमारा तिरस्कार करता है. वैसे ही हर भुत प्राणी निरंतर भगवान् के गर्भ में ही विलास कर रहा है. भगवान् के संकल्प में उसकी सम्पूर्ण चेष्ठाएं हो रही है और उस प्राणी के अनजाने में ही भगवान् के चिद्विलास प्रवाह बड़े व्यवस्थित ढंग से निरंतर चल रहा है और अनंतकाल तक चलता रहेगा. किन्तु जो प्राणी इसको जान लेता है, उसे एक अनिवर्चीन्य अचिन्त्य आनंद का अनुभव होता है.

वास्तव में यह जानना और न जानना भी भगवान् के सच्चिदानान्द्मय विलास का ही एक अंग है. सरल भाषा इसे यों समझना चाहिए- जिस क्षण किसी भी प्राणी ने एक बार भी किसी भी निमित्त झूठ मूठ ही भगवान् से सम्बन्ध जोड़ लिया, उस क्षण ही सचमुच अनादि अनंतकालीन जीवन भूमिका की एक नयी रूपरेखा निर्मित हो गई. यानी कि अब आगे चलकर वह अवश्य अवश्य उस प्राणी की भांति भगवान् के चिद्विलास के रहस्य को जान जाएगा, जो भगवान् के अंग में नित्य विराजित रहकर भगवान् के विलास का नित्य-निरंतर अनुभव करता हुआ परमानंद में निमग्न रहता है. भगवान् से एक बार जुड़ना ही जीवन का सारा इतिहास बदल जाने का मानो सचमुच सत्य, परम, मंगलमय शुभ शकुन है.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    करोड़पति भी करते हैं सादी शादी — लेकिन आम लोग दिखावे में सब गँवा देते हैं!

    करोड़पति भी करते हैं सादी शादी — लेकिन आम लोग दिखावे में सब गँवा देते हैं!

    सीवर की दुर्गंध से रसोई की सुगंध तक: क्या गटर गैस से फिर से खाना बनाना संभव है?

    सीवर की दुर्गंध से रसोई की सुगंध तक: क्या गटर गैस से फिर से खाना बनाना संभव है?

    क्यों बनिये को बिज़नेस में हराना लगभग नामुमकिन माना जाता है?

    क्यों बनिये को बिज़नेस में हराना लगभग नामुमकिन माना जाता है?

    Instagram, YouTube, Facebook पर बिज़नेस फेमस करना इतना मुश्किल क्यों है और क्या करें?

    Instagram, YouTube, Facebook पर बिज़नेस फेमस करना इतना मुश्किल क्यों है और क्या करें?