क्या कन्या स्वयंवर कर सकती है? (EN)

प्रश्न-क्या कन्या स्वयंवर कर सकती है?

उत्तर- शास्त्रों में स्वयंवर की बात आती है, परन्तु जिन्होंने स्वयंवर किया है, उन्होंने कष्ट ही उठाया है। सीता, द्रौपदी, दमयन्ती आदिने स्वयंवर किया तो उन्होंने प्रायः दुःख ही पाया। आजकल जो कन्याएँ स्वयंवर करती हैं, खुद ही पतिको चुनती हैं, अपने मन से विवाह करती हैं, वे कौन-सा सुख पाती हैं? वे दुःख-ही-दुःख पाती हैं, भटकती ही रहती हैं।

जो कन्या स्वयंवर करती है, उसकी जिम्मेवारी खुद उसी पर रहती है। पिता कन्या का हितैषी होता है और हितैषी होकर ही वह कन्या के लिये वर ढूँढ़ता है, उसका सम्बन्ध करता है; अतः उस सम्बन्ध की जिम्मेवारी पिता पर ही रहती है, कन्या पर नहीं। पिताके द्वारा सम्बन्ध कराने पर कन्या से कहीं थोड़ी गलती भी हो जाय से वह माफ हो जायगी; परन्तु स्वयंवर करने वाली कन्याकी गलते माफ नहीं होगी। जैसे, पुत्र माता-पिता की सेवा कम भी करे ते उतना दोष नहीं है; क्योंकि वह माता-पिता से उत्पन्न हुआ है, उसने जानकर सम्बन्ध नहीं जोड़ा है। परन्तु गोद जानेवाला पुत्र माता. पिताकी सेवा नहीं करता तो उसको विशेष दण्ड भोगना पड़ता है क्योंकि उसने जानकर सम्बन्ध जोड़ा है। कोई किसी के यहाँ नौकरी करता है और नौकरी में गलती करता है तो उसको माफी नहीं होतो क्योंकि उसने नौकरी स्वयं स्वीकार की है। हाँ, दयालु मालिक उसको माफ कर सकता है, पर वह माफी का अधिकारी नहीं होता. कोई किसीको अपना गुरु बनाता है तो गुरु की आज्ञाका पालन करना उसकी विशेष जिम्मेवारी होती है। यदि वह गुरु-आज्ञान पालन नहीं करता, गुरु का तिरस्कार करता है, निन्दा करता है उसको भयंकर दण्ड भोगना पड़ता है। उसको भगवान् भी माफ न कर सकते। भगवान् कुपित हो जायँ तो गुरु माफ करा सकता है, गुरु कुपित हो जायँ तो भगवान् भी माफ नहीं करा सकते। अत: स्वयंवर करने वाली कन्या पर विशेष जिम्मेवारी रहती है।

यह लेख गीता प्रेस की मशहूर पुस्तक “गृहस्थ कैसे रहे ?” से लिया गया है. पुस्तक में विचार स्वामी रामसुख जी के है. एक गृहस्थ के लिए यह पुस्तक बहुत मददगार है, गीता प्रेस की वेबसाइट से यह पुस्तक ली जा सकती है. अमेजन और फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट पर भी चेक कर सकते है.

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड