मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ

”मनोज मुंबई वाला” व्लोग एक यूट्यूब चैनल है। इसमें मनोज मुंबई में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रोजाना की जिंदगी को दिखाते हैं। मनोज मुंबई के एक चाल टाइप के इलाके में रहते थे और हाल ही में उन्होंने चाल जैसी जगह के मुकाबले थोड़ी ठीक और खुली जगह में एक फ्लैट ले लिया है। वह अपनी जिंदगी की हर खुशी और ट्रैवल टूर को यूट्यूब पर साझा करते हैं।

यूट्यूब पर खुशियां शेयर्स

पहले एक छोटी सी चाल और अब एक छोटे से फ्लैट में मनोज अपने परिवार के साथ खुशी से रहते हैं। ऐसा ब्लॉग के ज्यादातर वीडियो देखकर लगता है। हालांकि वीडियो में नौकरी, रिश्तेदार, पति-पत्नी, पैसा, पड़ोसी, बच्चों आदि से जुड़े दुखड़े नहीं देखने को मिलते हैं। हो सकता है कि यह सब क्लेश उनके जीवन में ना हो, लेकिन ऐसे ही एक और यूट्यूबर जो कि बहुत मशहूर हैं। Flying beast, इसमें गौरव नाम के यूट्यूबर भी अपनी पत्नी रितु और दो बच्चियों के साथ काफी लंबे समय से वीडियो बना रहे हैं और उनके लाखों में सब्सक्राइबर हैं। वह भी रोजाना की जिंदगी अपने वीडियो में दिखाते हैं। उनका जीवन भी देखने में बहुत अच्छा लगता है। लेकिन एक बार यह देखकर बड़ी हैरानी हुई थी कि उनकी पत्नी वृंदावन में ‘महाराज जी ‘ के पास गई थी और अपनी पति की कथित धोखाधड़ी को लेकर खूब रोई थी और अलग होने की बात कही थी। हालांकि शायद बाद में दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म हो गया। लेकिन यह विवाद उन्होंने अपने वीडियो में नहीं दिखाया था।

छोटा घर

मैं यह नहीं कहना चाहता कि यह यूट्यूबर अपनी जिंदगी के दुखों के बारे में लोगों के साथ साझा नहीं करते बस सिर्फ खुशियां और यात्राओं के बारे में लोगों को बताते हैं। मैं बस एक चीज को बताना चाहता हूं कि मनोज मुंबई वाला ब्लॉग़ में जिस तरीके से दिखाया गया कि कैसे एक छोटे से कमरे में भी संतोषजनक तरीके से जिंदगी बिताई जा सकती है। भले वह अपनी जिंदगी के हर पहलुओं के बारे में अपने चैनल पर नहीं बताते हो या फिर वह अपने दुखों से पर पाने में सक्षम हो। लेकिन मनोज की जिंदगी को वीडियो के जरिए देखने से लगता है कि ज्यादा पैर पसारने से ही दिक्कतें शुरू होती है। एक छोटे से कमरे में भी अपनी इच्छाओं पर लगाम कसकर जिया जा सकता है।

बड़ी ईएमआई

बहुत लोग अपनी खुशियां बड़े फ्लैट और गाड़ियों में देखते हैं। भारी emi पर घर और कार लेना सबसे ज्यादा बोझ होता है। ज्यादा खर्च पर और बड़ी ईएमआई पर घर नहीं लेना चाहिए। अगर परिवार की एक से डेढ़ लाख रुपए तक की सैलरी है, तो छोटे 2 बीएचके फ्लैट से काम चल जाए तो बहुत अच्छी बात है। कुछ जानकार कहते हैं की ईएमआई का भाग सैलरी का 30% होना चाहिए। अगर इससे ज्यादा emi जाती है तो आगे चलकर बड़ी परेशानियां खड़ी हो सकती है।

गौरव ने महाराज जी से दीक्षा ली

दूसरी बात जो मैंने नोट की वह यह है कि फ्लाइंग बीस्ट नाम के यूट्यूब चैनल में मुझे सबसे अच्छी बात यह मिली कि यूट्यूब पर गौरव ने महाराज जी से दीक्षा ले ली, शायद पत्नी ने नहीं ली है क्योंकि वह तिलक नहीं धारण करती लेकिन गौरव अपने ज्यादातर वीडियो में तिलक धारण किए हुए दिखाई देते हैं। वह कई बार महाराज जी के एकांतिक के वीडियो में भी दर्शकों के बीच बैठे हुए दिखते हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को अपनाया जबकि उनके चारों तरफ ग्लैमर भारी जिंदगी दिखती हैं।

दोस्तों मैं इन यूट्यूब चैनल वीडियो को देखकर इन दो चीजों को नोट किया जो मैंने आपके साथ साझा की बस मुझे इतना ही कहना था।

राधे राधे 🙏

Related Posts

कार चलाने से बेहतर है पब्लिक ट्रांसपोर्ट? मेरा अनुभव

मैं पिछले पन्द्रह–सोलह साल से गाड़ी चला रहा हूँ। जब पहली बार कार अपने नाम पर ली थी, तब बड़ा गर्व महसूस होता था। लगता था अब ज़िंदगी आसान हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ

मैं youtube वीडियो देखकर क्या सोचता हूँ

भारत में एक से ज़्यादा शादी: आमिर खान की तीसरी शादी और बिगैमी कानून की पूरी सच्चाई

भारत में एक से ज़्यादा शादी: आमिर खान की तीसरी शादी और बिगैमी कानून की पूरी सच्चाई

प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर का मर्डर: क्या अध्यात्म से दूर होता इंसान सच में राक्षस बनता जा रहा है?

प्रेमी, प्रेमिका और मंगेतर का मर्डर: क्या अध्यात्म से दूर होता इंसान सच में राक्षस बनता जा रहा है?

क्यों फ्लैट के प्रॉफिट पर हम झूमते हैं, लेकिन म्यूचुअल फंड और SIP से दूर भागते हैं?

क्यों फ्लैट के प्रॉफिट पर हम झूमते हैं, लेकिन म्यूचुअल फंड और SIP से दूर भागते हैं?

लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसा: अब हर माता–पिता को अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए

लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसा: अब हर माता–पिता को अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए

एनएसई के 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स: क्या निवेशकों का जोखिम बढ़ रहा है?

एनएसई के 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स: क्या निवेशकों का जोखिम बढ़ रहा है?