हम बैंक के अकाउंट में लाखो रूपये रखते है, लेकिन इसे ऐसी जगह सुरक्षित तरह से रख सकते है, जहाँ आपको सेविंग खाते से ज्यादा ब्याज मिलता है.
हम हर महीने सैलरी से 20 फीसदी रकम बचत करे और इसे सेबी रजिस्टर्ड म्यूच्यूअल डिस्ट्रीब्यूटर की सलाह पर निवेश करे. तो एक बहुत बड़ी रकम बना सकते है.
बस, हमको छोटी छोटी रकम से बड़ी रकम को निवेश करना है. बाकी काम हो जाएगा.
रियल एस्टेट प्रॉपर्टी से काफी ज्यादा यहाँ रकम बनती है. बस आपको सेबी रजिस्टर्ड फाइनेंसियल एडवाइजर से सलाह लेनी है.
मैंने इंदिरापुरम में 2018 में रजिस्ट्रेशन समेत मिलाकर 75 लाख में फ्लैट लिया था. प्रॉपर्टी डीलर आज की कीमत एक करोड़ 60 लाख रूपये बताते है. हालाँकि खरीदार असल में कितनी कीमत देगा यह तो असल डील होने के बाद ही पता लगेगा. जब भी 1 करोड़ 60 लाख रूपये माने तो 10 फीसदी CAGR माना जाएगा.
अब कुछ म्यूच्यूअल फण्ड की CAGR देखे
साफ़ दिखता है कि म्यूच्यूअल फण्ड की रिटर्न ज्यादा है. बस हमको इतने साले टाक इन्वेस्टमेंट में टिका रहना है. बहुत से इन्वेस्टर्स शेयर बाजार में गिरावट में डर के मारे भाग जाते हैं. भागना नहीं है. तब ही म्यूच्यूअल फण्ड की रिटर्न का फायदा उठा पाएंगे. बस अब फैसला आपको लेना है, लेकिंग यह फैसला म्यूच्यूअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर की सलाह से लेना है.








