कातिल पत्नियों की खबरों से डरा एक युवक महाराज जी के पास पहुंचा, बोला- शादी करने से बहुत डर लग रहा है, क्या करू. महाराज जी ने समझाई यह गजब की बात

कातिल पत्नियों की खबरों से डरा एक युवक महाराज जी के पास पहुंचा, बोला- शादी करने से बहुत डर लग रहा है, क्या करू. महाराज जी ने समझाई यह गजब की बात

देश में इस समय कई पत्नियों द्वारा अपने अवैध संबंधों की वजह से पति ही हत्या के मामलों पर मीडिया में बहुत ख़बरें चल रही है. इन सब ख़बरों से डर कर एक युवक महाराज जी के पास पहुँच गया. उसने बोला आज पति पत्नी के बीच जो तनाव बढ़ रहा है, उससे मुझे शादी करने से डर रहा है, घर वाले शादी करवाना चाहते हैं. वंश बढ़ाना है. मैं क्या करू?

महाराज जी ने भी माना कि इस समय विवाह करना खतरे से खली नहीं है. उन्होंने युवा पीढ़ी को अपने शरीर और जीवन को पवित्र रखने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि गन्दी बातों से कोई महान नहीं बनता.

पेश है महाराज जी और युवक के बीच पूरी बातचीत.

ब्याह करना खतरे से खाली नहीं.

महाराज जी बोले –

आजकल ब्याह करना खतरे को मोल लेना है। क्योंकि बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड यह सब जो चल रहा है ना यह बहुत विषैला चल रहा है.

मान लो अब जो (युवती) दो-चार लड़कों से जो मिली हुई है वह एक पति को भगवान मानकर कैसे पूज सकती है. बड़ी समस्या है.

हाँ बहुत पवित्र लड़कियां भी है जो अपने जीवन को पवित्र रखे हैं. पर है बहुत कठिन.

युवा पवित्र आचरण विहीन हो रहे हैं तो पवित्रता की आशा कैसे हो सकती है.

युवक बोला –

घर वाले शादी करने के लिए जबरदस्ती करते हैं. कहते है वंश बढ़ाओ.

महाराज जी बोले-

हां घर में तो संतान उत्पन्न करके वंश उत्पन्न करना पड़ता है.

महाराज जी ने दिया गजब का उपाय

महाराज जी आगे बोले-

साल भर कम खाओ और शंकर जी की उपासना करो. शंकर जी को बोलो- महाराज हमें पत्नी दे दो.

भगवान शंकर की आराधना करो. देवी जी की आराधना करो. उनको बोलो- हमें कोई सुशील लड़की मिल जाए.

युवक बोला- महाराज जी होती बहुत कम है.

महाराज जी-(हँसते हुए) हां कम तो होती है पर अगर तुम्हारे भाग्य में ब्याह लिखा है तो कहीं ना कहीं वह (वधु) भी आपके लिए पाणी ग्रहण (विवाह) करने के लिए तैयार हो रही होगी.

युवक थोडा हंसा (शर्माते हुए) आसपास बैठे लोग भी हँसे.

महाराज जी फिर गंभीरता से बोले-

आपका प्रश्न बहुत गंभीर प्रश्न है. क्योंकि स्कूलों में नए-नए बच्चे जो थोड़ा पढ़ लिख गए हैं, वे भी भ्रष्ट मार्ग में जा रहे हैं.

जैसे नशा करना गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाकर व्यभिचार करना. हमारे देश में यह सब बहुत गंदी बातें हो रही है.

पहले हमारे समय में तो ऐसा था ही नहीं. गन्दी भावना थी नहीं.

जब से मोबाइल चला है ना तब से गंदी भावना का बच्चों में सृजन हो गया है.

गंदी-गंदी बातें चल रही है.

अब लिविंग रिलेशन भी चल रहा है. यह हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है. हमारे देश में तो एक बार जिससे हाथ मिला लिया आजीवन उसे निभाया जाता है.

यह भारत है यह विदेश नहीं है कि आज उसके साथ कल उसके साथ.

बहुत गंदी बातें विदेश से आई है.

पति को विश्वास नहीं पत्नी के ऊपर और पत्नी को विश्वास नहीं पति के ऊपर.

घर में रह रहे हैं एक साथ अब यह कैसा जीवन है. कैसा विश्वास होगा.

आज का समय बहुत विचित्र है. भगवान बचावे.

किसी को चरित्रवान पति मिल जाए या चरित्रवान पत्नी मिल जाए तो बड़ी कृपया समझो भगवान की.

नहीं तो आजकल देखो नए-नए बच्चे सब चरित्र विहीन हो रहे हैं,

हमें लगता है सुधार करो भाई. हमें जो सुन रहे हैं वे अपने शरीर को पवित्र रखो. अपने जीवन को महान बनाओ. यह सब गंदी बातों से तो कोई महान नहीं बनता है

_______________________

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    GIFT City में निवेश कैसे करें? पूरी जानकारी, फायदे, टैक्स और स्टेप‑बाय‑स्टेप गाइड

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    LPG गैस की कमी से भागते मजदूर: क्या सच में वे खुद जिम्मेदार हैं या सिस्टम?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    Blinkit, Zepto, Zomato, Swiggy: क्या ये ऐप हमें आलसी और कंगाल बना रहे हैं?

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    दुनियाभर में नौकरियों पर संकट: हर महीने बढ़ती फायरिंग, निकाले गए कर्मचारियों और बचे हुए जॉब वालों के लिए ज़रूरी चेतावनी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड