मनुष्य जीवन दुर्लभ क्यों है ?? Why is human life rare?? (EN)

मनुष्य जीवन दुर्लभ क्यों है ??

𝗠𝗮𝗵𝗮𝗿𝗮𝗷 𝗝𝗶

@maharaaj_g twitter handle

https://twitter.com/maharaaj_g/status/1752159405494477160

एक समय की बात है कबीर दास जी गंगा स्नान करके हरि भजन करते हुए जा रहे थे… वो एक गली में प्रवेश कर निकल रहे थे, गली बहुत बड़ी थी..

उनके आगे से रास्ते में कुछ माताएं जा रही थी.. उनमें से एक की शादी कही तय हुई होगी तो, उनके ससुराल वालो ने लड़की के लिए एक नथनी भेजी थी।

नथनी बड़ी ही सुंदर थी.. तो वो लड़की जिसके लिए नथनी आई थी वो अपनी सहेलियों को बार बार नथनी के बारे में बता रही थी.. कि नथनी ऐसी है.. वैसी है… ये ख़ास उन्होंने मेरे लिए भेजी है.. ये नथनी.. वो नथनी.. बार बार नथनी की बात बस।

कबीर जी भी उनके पीछे पीछे चल रहे थे और उनकी बात उनके कान में पड़ रही थी.. तभी कबीर जी उनके पास से निकले और कहा कि

नथनी दिनी यार ने, तो चिंतन बारम्बार,

नाक दिनी करतार ने, उनको दिया बिसार।

सोचो की यदि नाक ही ना होती तो नथनी कहाँ पहनती ? यही हमारे जीवन में भी हम करते हैं वस्तु का तो हमें ज्ञान रहता है। परंतु ठाकुर जी ने जो दुर्लभ मनुष्य देह भजन के लिए दी है उनका कोई भी आभार नही मानते।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः जय श्री हरि गोविंदा

  • Related Posts

    Safe प्लॉट ख़रीदे, ये चार बिन्दु जाने नहीं तो पैसा डूब जाएगा

    यहां प्रस्तुत है वीडियो (“Legal और Safe प्रॉपर्टी ख़रीदने चाहते हैं तो पहले ये चारों बिन्दु जान लीजिए नहीं तो पैसा डूब जाएगा | Building Byelaws-2025”) का विस्तार से, गहराई…

    Continue reading
    बेटा वापस आ जाओ, मैं मिस करता हूँ- शिखर धवन

    शिखर धवन के हालिया इंटरव्यू में उनका दर्द और भावनाएँ साफ तौर पर झलकती हैं। उन्होंने खुलकर बताया कि कैसे अपने बेटे और बच्चों से दूर होना उनके लिए सबसे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौन सी चीज है जिसके पीछे इंसान जन्म से मृत्यु तक दौड़ता रहता है ?

    कौन सी चीज है जिसके पीछे इंसान जन्म से मृत्यु तक दौड़ता रहता है ?

    Gold Price : Chandni Chowk का माहौल और क्या बोले Expert?

    Gold Price : Chandni Chowk का माहौल और क्या बोले Expert?

    शरीर में जमी गन्दगी कैसे निकाले

    शरीर में जमी गन्दगी कैसे निकाले

    लड़ते-लड़ते थक गया हूँ, हस्तमैथुन की लत नहीं छूट रही

    लड़ते-लड़ते थक गया हूँ, हस्तमैथुन की लत नहीं छूट रही

    बोर्ड परीक्षा, मेमोरी बूस्ट, स्टडी हैक्स, मोटिवेशन- प्रशांत किराड के टिप्स

    बोर्ड परीक्षा, मेमोरी बूस्ट, स्टडी हैक्स, मोटिवेशन- प्रशांत किराड के टिप्स

    द कंपाउंड इफ़ेक्ट : किताब आपकी आय, जीवन, सफलता को देगी गति

    द कंपाउंड इफ़ेक्ट : किताब आपकी आय, जीवन, सफलता को देगी गति