Anger only causes harm to yourself and others.क्रोध से अपना और दूसरों का अनिष्ट ही होता है (EN)

क्रोध को भी हम जीते. क्रोध अपने से कमजोर पर आता है. हमारा रोष निकलेगा बच्चों पर, नौकरों पर तथा जिससे हमें हानि की सम्भावना नहीं है, उन पर.

किन्तु जिसके निमित्त से क्रोध निकला हो; उसकी बुराई को तो वह दूर करने से रहा, उलटे वह बुराई एक बार दबकर अन्तश्चेतना में वापस जाकर गहरी बन जाएगी. अतएव क्रोध से अपना और दूसरों का अनिष्ट ही होता है.

सोचे, क्या हमने सबके मंगल का ठेका ले रखा है? क्या हमारे क्रोध करने से ही उसका मंगल हो जाएगा. उसकी बुराई मिट जाएगी? किन्तु यह भ्रम है कि मैं डांट डपटकर किसी को सुधार कर लूँगा. अपने बच्चों पर प्यारा भरा शासन कर सकते है, पर उसमें क्रोध की गंद भी नहीं आनी चाहिए.

हम जान भी नहीं पाते, उन उन अवसरों पर उन बच्चों का, नौकरों का सुधार तो होता नहीं, उलटे हमारी आस्तिकता की नींव भूकंप की तरह हिलने लगती है, जो अभी अभी आगे आने वाली विपत्तियों में और भी खिन्न बना देती है. इस दोष को सर्वथा सर्वांश में जितना शीघ्र से शीघ्र कुचल सके, कुचल डाले. नहीं तो, उपासना का प्रसाद इस वर्तमान नीवं पर निर्मित नहीं हो सकेगा. क्रोध की गंद भी उस उपासाना के महल की दीवारों में दरार डाल ही देती है. अतएव खूब सावधानी से व्रत लेकर इस दोष पर हम काबू पाएं.

(प्रस्तुत लेख हमारे परम पूज्य श्री राधाबबा (स्वामी चक्रधरजी महाराज) की विशेष सामग्री का संकलन है. ये लेख गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित ‘आस्तिकता की आधारशीला’ पुस्तक से लिया गया है.)

  • Related Posts

    मेटा पर जुर्माना, लेकिन ट्विटर–यूट्यूब पर गंदी वीडियो की बाढ़ क्यों?

    नीचे इस पूरे मुद्दे को अलग-अलग एंगल से समझने की कोशिश की है। 1. मामला आखिर है क्या? सबसे पहले तस्वीर साफ कर लें।एक तरफ तो मेटा (फेसबुक–इंस्टाग्राम की कंपनी)…

    Continue reading
    सुबह पेट साफ़ न होना: शरीर और आत्मा दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

    प्रस्तावना भारतीय परंपरा में सुबह का समय ब्रह्ममुहूर्त कहा जाता है — यह केवल योग या ध्यान के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के शुद्धिकरण और आत्म-शुद्धि का भी समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में रिटर्न कैसे बढ़ाएँ? पूरी गाइड से सीखें स्मार्ट स्ट्रेटेजी

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    क्यों ज़रूरी है EPF HEALTH चेक‑अप? PF बैलेंस, पेंशन और इंश्योरेंस की पूरी गाइड

    करोड़पति भी करते हैं सादी शादी — लेकिन आम लोग दिखावे में सब गँवा देते हैं!

    करोड़पति भी करते हैं सादी शादी — लेकिन आम लोग दिखावे में सब गँवा देते हैं!

    सीवर की दुर्गंध से रसोई की सुगंध तक: क्या गटर गैस से फिर से खाना बनाना संभव है?

    सीवर की दुर्गंध से रसोई की सुगंध तक: क्या गटर गैस से फिर से खाना बनाना संभव है?

    क्यों बनिये को बिज़नेस में हराना लगभग नामुमकिन माना जाता है?

    क्यों बनिये को बिज़नेस में हराना लगभग नामुमकिन माना जाता है?

    Instagram, YouTube, Facebook पर बिज़नेस फेमस करना इतना मुश्किल क्यों है और क्या करें?

    Instagram, YouTube, Facebook पर बिज़नेस फेमस करना इतना मुश्किल क्यों है और क्या करें?