पितृऋण क्या है और उससे छूटने का उपाय क्या है? (EN)

प्रश्न – शास्त्रों में गृहस्थपर पाँच ऋण बताये गये हैं- पितृऋण, देवऋण, ऋषिऋण, भूतऋण और मनुष्यऋण। इनमेंसे पितृऋण क्या है और उससे छूटने का उपाय क्या है?

उत्तर- माता-पिता, दादा-दादी, परदादा-परदादी, नाना- नानी, परनाना-परनानी आदिके मरने पर जो कार्य किये जाते हैं, वे सब ‘प्रेतकार्य’ हैं और परम्परा से श्राद्ध-तर्पण करना, पिण्ड- पानी देना आदि जो कार्य पितरों के उद्देश्य से किये जाते हैं, वे सब ‘पितृकार्य’ हैं। मरने के बाद प्राणी देवता, मनुष्य, पशु-पक्षी, भूत-प्रेत, वृक्ष-लता आदि किसी भी योनि में चला जाय तो उसकी ‘पितर’ संज्ञा होती है।

माता-पिता के रज-वीर्यसे शरीर बनता है। माताके दूध से और पिताके कमाये हुए अन्न से शरीरका पालन-पोषण होता है। पिता के धन से शिक्षा एवं योग्यता प्राप्त होती है। माता-पिताके उद्योगसे विवाह होता है। इस तरह पुत्र पर माता-पिता का माता-पिता पर दादा-दादीका और दादा-दादीपर परदादा-परदादीका ऋण रहता है। परम्परासे रहनेवाले इस पितृऋण से मुक्त होनेके लिये, पितरों की सद्गतिके लिये उनके नाम से पिण्ड-पानी देना चाहिये। श्राद्ध-तर्पण करना चाहिये।

पुत्र जन्मभर माता-पिता आदि के नाम से पिण्ड-पानी देता है, पर आगे पिण्ड-पानी देनेके लिये सन्तान उत्पन्न नहीं करता तो वह पितृऋण से मुक्त नहीं होता अर्थात् उस पर पितरों का ऋण रहता है। परन्तु सन्तान उत्पन्न होनेपर उस पर पितृऋण नहीं रहता, प्रत्युत वह पितृऋण सन्तानपर आ जाता है। पितर पिण्ड-पानी चाहते हैं; अतः पिण्ड-पानी मिलनेसे वे सुखी रहते हैं और न मिलनेसे वे दुःखी हो जाते हैं। पुत्रकी सन्तान न होने से भी वे दुःखी हो जाते हैं कि आगे हमें पिण्ड-पानी कौन देगा!

यह लेख गीता प्रेस की मशहूर पुस्तक “गृहस्थ कैसे रहे ?” से लिया गया है. पुस्तक में विचार स्वामी रामसुख जी के है. एक गृहस्थ के लिए यह पुस्तक बहुत मददगार है, गीता प्रेस की वेबसाइट से यह पुस्तक ली जा सकती है. अमेजन और फ्लिप्कार्ट ऑनलाइन साईट पर भी चेक कर सकते है.

  • Related Posts

    ₹5,000 की SIP से अमीर बनने का सच—डायरेक्ट फंड का जोख़िम और रजिस्टर्ड एडवाइजर की अहमियत

    ₹5,000 की मंथली SIP वाकई में आपको अमीर बना सकती है, लेकिन इसमें आपकी फंड चॉइस, समय पर बने रहने की आदत, और प्रोफेशनल गाइडेंस का रोल बेहद अहम है।…

    Continue reading
    किशोरों के घर से भागने की समस्या: कारण, रोकथाम और माता-पिता की भूमिका

    कई किशोर अपने घर से भाग जाते हैं और कभी-कभी घर का पैसा भी लेकर दोस्तों के साथ भागते हैं, जिससे परिवार को गहरा आघात पहुंचता है। इस तरह की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Indresh जी ने सुनाई विवाह से पूर्व गिरिधर लाल जी की लीला और महाराज जी द्वारा सुंदर चर्चा!

    Indresh जी ने सुनाई विवाह से पूर्व गिरिधर लाल जी की लीला और महाराज जी द्वारा सुंदर चर्चा!

    ड्यूटी पर मोबाइल का धमाल: एम्प्लोई की आदत, मालिक की परेशानी और समाधान का रास्ता

    ड्यूटी पर मोबाइल का धमाल: एम्प्लोई की आदत, मालिक की परेशानी और समाधान का रास्ता

    विदेशों में गीता प्रेस की किताबें इतनी महंगी क्यों?

    विदेशों में गीता प्रेस की किताबें इतनी महंगी क्यों?

    Mobile में सामने गलत दृश्य आता है तो ना चाहते हुए भी देख लेती हूँ !

    Mobile में सामने गलत दृश्य आता है तो ना चाहते हुए भी देख लेती हूँ !

    मकर संक्रांति 2026 पर ज़्यादा कन्फ्यूज़न, 14 जनवरी को मनाया जाए या 15 जनवरी को।

    मकर संक्रांति 2026 पर ज़्यादा कन्फ्यूज़न, 14 जनवरी को मनाया जाए या 15 जनवरी को।

    लोहड़ी में कब करे पूजा? दूल्हा भट्टी वाला कौन है ?